सरकार ने 17 अनियमित कॉलोनियों को किया नियमित, अधिसूचना जारी
गुरुग्राम की सत्रह अनियमित कॉलोनी प्रदेश सरकार ने नियमित कॉलोनी की सूची में शामिल कर मंजूरी दे दी है। आधिकारिक तौर पर सात सितंबर को अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। नियमित होने के बाद अब इन
सत्येंद्र ¨सह, गुरुग्राम
गुरुग्राम की सत्रह अनियमित (अवैध) कॉलोनियों को प्रदेश सरकार ने नियमित (वैध) कॉलोनी की सूची में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। आधिकारिक तौर पर सात सितंबर को अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। नियमित होने के बाद अब इन कॉलोनियों में नगर निगम की ओर से सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी।
इन कॉलोनियों को नियमित करने की प्रकिया लंबे समय से चल रही थी और नगर निगम की टाउन प्ला¨नग ¨वग की ओर एक साल पहले 47 कॉलोनी को नियमित करने का प्रस्ताव चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा गया था। गुरुग्राम मंडलायुक्त की ओर से भी सिफारिश की गई थी, जिनमें से 15 कॉलोनियां अप्रैल माह में नियमित कर दी गई थीं। अनियमित होने के चलते कॉलोनी व गांव के आस-पास के निवासियों को बुनियादी सुविधाएं भी ठीक प्रकार से नहीं मिल पा रही थी। लेकिन अब कॉलोनियों को नियमित करने के बाद यहां के निवासियों को हर उस सुविधा का सुख मिलेगा, जो अन्य नियमित कॉलोनियों में दी जा रही है।
सरकारी अधिसूचना के अनुसार हरियाणा नगर निकाय क्षेत्र में नागरिक सुख-सुविधाओं तथा अवसंरचना का प्रबंधन अधिनियम 2016 की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने इन कॉलोनियों को नियमित कॉलोनियों की सूची में रखा है। कॉलोनियों की सूची एक नजर में
कॉलोनी का नाम एकड़
बसई एनक्लेव-2 6.26
चंदन विहार 1.19
सराय अलावर्दी गांव के चारों ओर का क्षेत्र 5.21
अमनपुरा कॉलोनी 5.34
राजीव कॉलोनी 3.70
चौमा गांव के चारों ओर क्षेत्र 1.17
निहाल कॉलोनी 9.08
साई कुंज 25.37
बसई एनक्लेव एक्सटेंशन 11.09
विष्णु गार्डन पार्ट-2 2.79
समसपुर के चारों ओर का क्षेत्र 0.97
सूर्या विहार 12.28
रामगढ़ की ढाणी 11.03
बेगमपुर खटोला गांव के चारों ओर का क्षेत्र 31.66
हंस एनक्लेव 32.57
कृष्णा नगर 8.38
ग्वाल पहाड़ी गांव के चारों ओर का क्षेत्र 6.92