Move to Jagran APP

कूड़ा नहीं उठाए जाने से लोग परेशान

सेक्टर 22 बी के घरों से नगर निगम द्वारा अधिकृत इको ग्रीन कंपनी के कर्मचारी कूड़ा नहीं उठा रहे हैं। इस कारण काफी अव्यवस्था फैली हुई। गंदगी और बदबू के कारण बुरा हाल है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 05:48 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 05:48 PM (IST)
कूड़ा नहीं उठाए जाने से लोग परेशान
कूड़ा नहीं उठाए जाने से लोग परेशान

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: सेक्टर 22बी के घरों से नगर निगम द्वारा अधिकृत इको ग्रीन कंपनी के कर्मचारी कूड़ा नहीं उठा रहे हैं। इस कारण काफी अव्यवस्था फैली हुई। गंदगी और बदबू के कारण बुरा हाल है। कूड़ा नहीं उठाए जाने से परेशान सेक्टर 22 बी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष भीम सिंह ने इस मामले में निगमायुक्त को पत्र भेजा है। पत्र में कहा है कि मामले का संज्ञान लें और कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को कूड़ा उठवाने के निर्देश दें। भीम सिंह ने बताया कि सेक्टर में गंदगी के कारण बुरा हाल है। लोग आरडब्ल्यूए के समक्ष गुहार लगा रहे हैं। सेक्टर के जमा कूड़ा सड़ने लगता है। गंदगी और बदबू के कारण बीमारियां फैलने की आशंका है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.