कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी पर बड़ा एक्शन, 72 से ज्यादा संगीन केस वाले बदमाश का मकान बुलडोजर से होगा ध्वस्त
कुख्यात अपराधी कौशल चौधरी के नाहरपुर रूपा स्थित मकान को आज ध्वस्त किया जाएगा। उस पर हत्या, लूट सहित 72 ...और पढ़ें

HighLights
कुख्यात अपराधी कौशल चौधरी का मकान ध्वस्त होगा।
उस पर 72 से अधिक संगीन मामले दर्ज।
गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा में भारी पुलिस बल तैनात।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। छह दर्जन से ज्यादा संगीन केसों में शामिल कुख्यात अपराधी कौशल चौधरी के खिलाफ प्रशासन बड़ी कार्रवाई कर रहा है।
नाहरपुर रूपा स्थित उसके मकान को आज दोपहर कानूनी प्रक्रिया के तहत ध्वस्त किया जाएगा। हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और अवैध हथियारों के मामलों में कौशल पर 72 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं।
कुछ ही देर में कार्रवाई की जाएगी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।
