गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग, छह कर्मचारी झुलसे
आग लगने से सात कर्मचारी झुलस गए। सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जाता रहा है। तीन मशीनें पूरी तरह जल गईं।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : सेक्टर-37 स्थित शोभा डिजायन नामक एक गारमेंट कंपनी के परिसर में रविवार सुबह आग लग गई। इससे छह कर्मचारी झुलस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इससे पहले आसपास के लोगों ने सभी कर्मचारियों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दो की स्थिति गंभीर होने की वजह से सफदरगंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सेक्टर-37 थाना पुलिस ने कंपनी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रविवार अलसुबह लगभग तीन बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। उस समय फैक्ट्री में छह कर्मचारी काम कर रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए। साढ़े तीन बजे फायर ब्रिगेड के पास सूचना पहुंची। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बेसमेंट में लगी थी। फैक्ट्री में कपड़ों की पेंटिग का काम होता है। उत्तर प्रदेश के हैं सभी छह कर्मचारी
आग लगने से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के गांव शालीपुर निवासी रविद्र एवं गांव सहारनपुर निवासी सत्यप्रकाश, भदोही जिले के गांव माधोपुर निवासी अरुण, मिर्जापुर जिले के गांव नागावासी निवासी कमलेश, इलाहाबाद जिले के गांव दानपुर निवासी संतोष तथा बुलंदशहर जिले के गांव नंगला निवासी छोटेलाल झुलस गए। इनमें से रविद्र एवं अरुण 70 प्रतिशत से अधिक झुलस गए। उन्हें सफदरगंज अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य भी 25 से 30 प्रतिशत झुलस गए।
अग्निशमन अधिकारी ईशम सिंह कश्यप का कहना है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से ही आग लगी होगी। यह फैक्ट्री पूरी तरह अवैध है क्योंकि बेसमेंट में इस तरह के कार्य नहीं हो सकते। तीन मशीनें भी पूरी तरह जल गईं। इधर झुलसे कर्मचारियों की सहायता को लेकर जनसेवा एवं सांस्कृतिक चेतना मंच के अध्यक्ष रणधीर राय एवं महासचिव शंभू प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता सामने आए।
.
लोड के हिसाब से वायरिग पर ध्यान न दिए जाने से शॉर्ट सर्किट होता है। गर्मी के दौरान वायर वैसे ही गर्म रहता है। अधिक लोड की वजह से शॉर्ट सर्किट हो जाता है। कई घटनाएं ऐसी हो चुकी हैं लेकिन लोग ध्यान देने को तैयार नहीं। कुछ पैसे बचाने के चक्कर में लोग जिदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
- नवीन जिदल, आग से सुरक्षा मामलों के जानकार बेसमेंट में गारमेंट फैक्ट्री है, इससे साफ है कि अवैध रूप से चल रहा है। बेसमेंट में इस तरह के कार्य नहीं हो सकते। मामले की बारीकी से जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही झुलसे कर्मचारियों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
-अशोक नैन, उपनिदेशक, औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय
. शीतला कालोनी की झुग्गियों में लगी आग
रविवार सुबह शीतला कालोनी की झुग्गियों में आग गई। इसमें रखे कबाड़ पूरी तरह जल गए। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप