बरसात से किसानों को मिली राहत
मौसम में आए परिर्वतन के चलते बरसात होने से मौसम सुहाना हो गया है। जिस कारण किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। खेतों में सरसों की फसल को बरसाती पानी मिलने पर मुरझाए पौधों पर रौनक लौट आई है।
संवाद सहयोगी, फरुखनगर : बरसात होने से लोगों को प्रदूषण से राहत मिली वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। खेतों में सरसों की फसल को बरसाती पानी मिलने पर मुरझाए पौधे खिल उठे हैं। रबी की फसल गेहूं, जौ, चना, दलहन की बिजाई को भी भरपूर लाभ मिलेगा। वहीं इस बरसात का धान फसल को नुक्सान होने की संभावना है।
क्षेत्र में करीब 80 प्रतिशत रबी की फसल की बिजाई का कार्य पूरा हो गया है। किसान अब डीएपी खाद व ¨सगल सुपर फास्फेट आदि का इस्तेमाल करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। किसान क्लब के अध्यक्ष राव मान ¨सह ने बताया कि किसान धान फसल की कटाई कर रहे हैं। ऐसे में बरसात का फसल पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कुछ फसलों के लिए दो रात से हो रही बरसात वरदान साबित हो रही है। सरसों की फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिलने से फुटाव कम हो रहा था लेकिन बरसाती पानी मिलने से मुरझाए हुए पौधों में हरियाली लौट आई है। किसानों को चाहिए कि वह प्रयोगशाला में खेत की मिट्टी की जांच अवश्य कराएं। भूमि की जांच में खनिज पदार्थ की मात्रा मिलने पर किसानों को खाद की अधिक मात्रा नहीं डालनी पड़ती है। खेतों में जैविक व हरी खाद का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना चाहिए।