फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
जासं, गुरुग्राम: उद्योग विहार इलाके में शुक्रवार सुबह एक फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया है। म
जासं, गुरुग्राम: उद्योग विहार इलाके में शुक्रवार सुबह एक फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया है। मौके से ही पालम विहार में किराये पर रह रहे मूल रूप से झारखंड के बोकारो निवासी तुहिन एवं मध्यप्रदेश के बुरहानपुर निवासी अक्षय कुमार को गिरफ्तार किया गया। अक्षय ही मुख्य रूप से सेंटर चलाता था।
दोनों के खिलाफ उद्योग विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शुक्रवार शाम अदालत में पेश किया। एक दिन के रिमांड पर लेकर दोनों से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अर्जुन देव ने बताया कि कॉल सेंटर के माध्यम से बीमा कंपनियों से संबंधित फोन किए जाते थे। शिकायत मिली थी कि फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। जांच चल रही है। इससे साफ होगा कि आखिर कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई।