Move to Jagran APP

लोकतंत्र में सभी की भागीदारी जरूरी: कुमारी सैलजा

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा आज का दिन हर देशवासी के लिए महत्वपूर्ण है। हम सभी की जिम्मेदारी है लोकतंत्र को मजबूत करने की है। इसके लिए सभी जाति वर्ग के लोगों की भागीदारी होनी चाहिए। ऐसा होने पर ही देश विकास रथ पर आगे बढ़ेगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 06:47 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 06:47 PM (IST)
लोकतंत्र में सभी की भागीदारी जरूरी: कुमारी सैलजा
लोकतंत्र में सभी की भागीदारी जरूरी: कुमारी सैलजा

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि आज का दिन हर देशवासी के लिए महत्वपूर्ण है। हम सभी की जिम्मेदारी लोकतंत्र को मजबूत करने की है। इसके लिए सभी जाति वर्ग के लोगों की भागीदारी होनी चाहिए। ऐसा होने पर ही देश विकास रथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने यह बात रविवार को कांग्रेस सेवा दल की तरफ से कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कही। कुमारी सैलजा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव व अन्य नेताओं की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया।

loksabha election banner

बाद में मीडिया से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि पार्टी संगठन का विस्तार अब जल्द ही किया जाएगा। पहले कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान चलेगा जोकि पूरे देश का कार्यक्रम होता है। उसके बाद हरियाणा में संगठन मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किए, जिसमें काफी हद तक कामयाबी भी हासिल की। लेकिन वर्तमान सरकार ने देश को आगे ले जाने की बजाय पीछे धकेल दिया। इसलिए इस सरकार को सत्ता पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए हमें गणतंत्र दिवस के मौके पर शपथ लेनी चाहिए कि हमें इस सरकार को बदलना है। यह सरकार कभी नोटबंदी, कभी जीएसटी, कभी एफडीआइ, कभी एनआरसी, कभी सीएए जैसे जन विरोधी निर्णय लेती है।

कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं, जिन्होंने हंसते-हंसते पहले आजादी आंदोलन में तथा बाद में भारत माता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। हमें उन महान देशभक्तों को अपना प्रेरणा स्त्रोत मानना चाहिए तथा उनके दिखाए रास्तों पर चलकर देशहित में कार्य करने चाहिए। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, धर्मबीर गाबा, पूर्व मंत्री एमएल रंगा, सेवा दल के अध्यक्ष इंद्र सिंह सैनी, राव कमलबीर, डॉ. शमसुदीन, सुधीर चौधरी, ओबीसी सेल के राष्ट्रीय महासचिव राहुल यादव, ओबीसी सेल के जिला अध्यक्ष लाल सिंह यादव, गुड़गांव उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण यादव, सुबे सिंह यादव, केएल यादव, कार्यालय प्रभारी अशोक भास्कर, सुनिता सहरावत, सुमन सहरावत, सतबीर पहलवान, सतबीर गुर्जर, मुकेश शर्मा,हरपाल सिंह तंवर के धान सिंह तंवर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.