पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया
सुधा सोसाइटी ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सुधा ओपन किड्स स्कूल के सहयोग से 51 कमल के पौधे बांटे। सुधा सोसाइटी के सभापति जीके भटनागर ने बताया कि इन नन्हें पौधों को हरे नारियल के खाली खोल में तैयार किया गया। कार्यक्रम में हरियाली संजोने की रोचक विधियां बताई गईं।
जासं, गुरुग्राम: हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय नार्थ जोन के सौजन्य से राजकीय प्राथमिक पाठशाला धनवापुर व राजकीय माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम हुआ। आयोजन में विद्यार्थियों को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया गया। इस मौके पर पहुंचे त्रिवेणी बाबा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मानव का प्रकृति के साथ गहरा संबंध है। समय के साथ प्रकृति का दोहन हो रहा है। औद्योगीकरण के बढ़ते प्रभाव के कारण पेड़ों को काफी संख्या में काटा जा रहा है।
सुधा सोसाइटी में हुआ कार्यक्रम
जासं, गुरुग्राम : सुधा सोसाइटी ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सुधा ओपन किड्स स्कूल के सहयोग से 51 कमल के पौधे बांटे। सुधा सोसाइटी के सभापति जीके भटनागर ने बताया कि इन नन्हें पौधों को हरे नारियल के खाली खोल में तैयार किया गया। कार्यक्रम में हरियाली संजोने की रोचक विधियां बताई गईं। लोगों को कहा कि वे पर्यावरण को बेहतर बनाने में अपना योगदान जरूर दें। पेड़ों का संरक्षण करना बहुत आवश्यक है। पर्यावरण को भावी पीढ़ी के लिए बचाना होगा। इसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने चाहिएं।