पंडाल गिरने से एक कर्मचारी की मौत
साउथ सिटी-1 में भगवती जागरण के लिए बनाया गया पंडाल शनिवार दोपहर अचानक गिर गया। इससे काम कर रहे एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गए। मृतक की पहचान बिहार के दरभंगा निवासी 36 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में की गई।
जासं, गुरुग्राम : साउथ सिटी-1 में भगवती जागरण के लिए बनाया गया पंडाल शनिवार दोपहर अचानक गिर गया। इससे काम कर रहे एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान बिहार के दरभंगा निवासी 36 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में की गई। साथ काम करने वाले कर्मचारियों के बयान पर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार रात तेज बारिश की वजह से जमीन में नमी थी। पंडाल बनाते इस बारे में गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया।
शनिवार रात मां भगवती जागरण के लिए पंडाल बनाया गया था। दोपहर लगभग एक बजे अचानक एक तरफ का भाग गिर गया। इससे राजेश नीचे आ गए। गले व चेहरे पर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-40 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी बीरेंद्र सिंह ने बताया कि राजेश दरभंगा में किस जगह का रहने वाला है, जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उसके पास आधार कार्ड या कोई ऐसा कागज नहीं था जिससे कि उसके गांव का पता चल सके।