आर्य समाज का वार्षिकोत्सव 11 से
आर्य समाज मंदिर अर्जुन नगर का
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 06:06 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 06:06 PM (IST)
जासं, गुरुग्राम: आर्य समाज मंदिर अर्जुन नगर का 8 दिवसीय वार्षिकोत्सव 11 नवंबर, से शुरु हो रहा है। आर्य समाज के प्रधान लक्ष्मण पाहूजा ने बताया कि यज्ञ एवं पारिवारिक सत्संग द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस आयोजन में स्वामी धर्ममुनि दुग्धाहारी, डॉ. सोमदेव शास्त्री, ठाकुर विक्रम ¨सह, आचार्य अर¨वद शास्त्री, आचार्य विजय शास्त्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री, डॉ. पवित्रा वेदालंकार, पंडित योगेश दत्त आर्य मुख्य रुप से शामिल होंगे। वेद कथा, वेद सम्मेलन, राष्ट्र ¨चतन सम्मेलन, भजन संध्या, वेद पाठ, अंधविश्वास निवारण सम्मेलन व 21 कुण्डीय विश्व कल्याण महायज्ञ का आयोजन भी समारोह में होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें