Move to Jagran APP

हर्षोल्लास के माहौल में मनाई गई ईद

ईद पर बुधवार को शहर में 11 जगहों पर ईद की सामूहिक नमाज पढ़ी गई। राजीव चौक स्थित ईदगाह मस्जिद के साथ सर्विस लेन भी पूरी तरह नमाजियों से भरी थी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Jun 2019 06:55 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2019 06:55 PM (IST)
हर्षोल्लास के माहौल में मनाई गई ईद
हर्षोल्लास के माहौल में मनाई गई ईद

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: ईद पर बुधवार को शहर में 11 जगहों पर ईद की सामूहिक नमाज पढ़ी गई। राजीव चौक स्थित ईदगाह मस्जिद के साथ सर्विस लेन भी पूरी तरह नमाजियों से भरी थी। ईद की नमाज के बाद बच्चे, बूढ़े और जवान बड़े ही गर्मजोशी से एक दूसरे से गले मिल रहे थे और ईद की मुबारकबाद दे रहे थे।

loksabha election banner

ईदगाह मैदान में सुबह नौ बजे ईद की नमाज पढ़ी गई। यहां पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था। सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में सुबह साढ़े नौ बजे नमाज पढ़ी गई। जामा मस्जिद के इमाम जान मुहम्मद ने अमन, खुशहाली और भाईचारे के साथ ईद मनाने की कामना की। मस्जिदों के अलावा सेक्टर 38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम, सेक्टर 29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड समेत 11 स्थानों पर ईद की नमाज हर्षोल्लास के माहौल में पढ़ी गई। पुलिस व्यवस्था इन जगहों पर चाक चौबंद रही। ईद के मौके पर लोगों के घरों में फेनी और पकवान बनाए गए। मुस्लिम आबादी बहुल इलाकों में रौनक रही। लोग एक दूसरे के घर गए और मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद का इलाका सुबह 12 बजे तक जाम की स्थिति रही। राजीव चौक पर भी लोगों को नमाज के समय आवाजाही में समय लगा।

सोशल मीडिया भी ईद के रंगों से सराबोर रहा। मंगलवार की रात से ही फेसबुक, ट्विटर, वाट्सएप समूह में ईद मुबारक के संदेश चलते रहे। मॉल, बाजार में भी ईद की छुट्टी का असर दिखा। लोग परिवार सहित इन जगहों पर घूमने निकले। शहर के विभिन्न मॉल और रेस्त्रां में ईद विशेष व्यंजनों की भी व्यवस्था थी। बिरयानी, सेवइयां, फेनी से लेकर विशेष कश्मीरी व्यंजन का लुत्फ लोगों ने लिया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.