जिले के सात स्कूलों को मिले प्राचार्य
जिले के सात सरकारी स्कूलों को प्राचार्य मिल गए हैं। हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा प्राध्यापकों के पदोन्नत की सूची जारी की थी। अब विभाग द्वारा पदोन्नत हुए प्राध्यापकों को स्कूल सेंटर अलॉट कर दिए गए हैं।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: जिले के सात सरकारी स्कूलों में नए प्राचार्य की नियुक्ति की गई है। हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा प्राध्यापकों की पदोन्नति की सूची जारी की थी। अब विभाग द्वारा पदोन्नत हुए प्राध्यापकों को प्राचार्य पद के लिए स्कूल अलॉट कर दिए गए हैं।
डाइट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र) के पदोन्नत हुए प्राध्यापक जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी प्राध्यापकों की पदोन्नति की सूची में जिले के छह प्राध्यापकों को पदोन्नत कर प्राचार्य पद के लिए चयनित किया गया था। अब विभाग द्वारा स्कूल अलॉट करने की सूची जारी की गई है। जिले के पदोन्नत हुए चार प्राध्यापकों को गुरुग्राम में और दो को पलवल में स्कूल अलॉट कर दिए गए हैं। जितेंद्र कुमार को पलवल में नियुक्ति मिली है।
-
जिले के इन स्कूलों को मिले हैं प्राचार्य
1.राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेरलीलाला- चंचल गुप्ता
2. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शेरपुर- सुनीता शर्मा
3. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिधरावली- सुरेश कुमार
4. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कासन-रंजु बक्शी
5. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बसई- साधना मलिक
6. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खांडसा- मधुबाला
7. राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अर्जुन नगर- भगत सिंह