इको ग्रीन ने नहीं बनाए भूमिगत कचरा स्टेशन, भेजा नोटिस
इको ग्रीन कंपनी शहर में करीब डेढ़ साल बाद भी भूमिगत डंपिग स्टेशन नहीं बना सकी है। इसके अलावा कई अन्य कार्यों में भी कंपनी काफी लेटलतीफी बरत रही है। ऐसे में अब नगर निगम की ओर से कंपनी को नोटिस भेजा है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: शहर में कूड़ा एकत्र करने के लिए जिम्मेदार निजी कंपनी इको ग्रीन शहर में करीब डेढ़ साल बाद भी भूमिगत डंपिग स्टेशन नहीं बना सकी है। इसके अलावा कई अन्य कार्यों में भी कंपनी काफी लेटलतीफी बरत रही है। ऐसे में अब नगर निगम की ओर से कंपनी को नोटिस भेजा है। कंपनी पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
कंपनी को शहर में काम संभाले हुए करीब डेढ़ वर्ष से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन कंपनी की ओर से शहर में एक भी भूमिगत डंपिग स्टेशन नहीं बनाया गया है। इस कारण शहर में सड़कों और चौराहों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जो शहर में गंदगी का एक बड़ा कारण है। कंपनी की ओर से तय समय में यह कार्य नहीं करने पर निगम की ओर से सोमवार को कंपनी को नोटिस जारी किया है। इको ग्रीन द्वारा शहर में अभी तक भूमिगत कचरा डंपिग स्टेशन नहीं बनाए गए हैं। कंपनी को नोटिस भेजकर इसका जवाब मांगा गया है।
- इंद्रजीत सिंह कुल्हड़िया, संयुक्त आयुक्त नगर निगम, गुरुग्राम।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप