Move to Jagran APP

इको फ्रेंडली श्रीगणेश मूर्ति की स्थापना हुई

सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति की ओर से सेक्टर-31 मे गणेश महोत्सव आयेाजित हुआ। उत्सव में इको फ्रेंडली श्री गणेश मूर्ति स्थापना की गई। इस दौरान पंडित अशोक कुलकर्णी ने गणेश पूजा की शुरुआत की। पूजा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इसमें डीटीपी टाउन प्लानिग आरएस बाठ उपस्थित रहे। पूजा के बाद गणेशजी को मोदक और मोतीचूर लड्डू का भोग लगाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 05:59 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 05:59 PM (IST)
इको फ्रेंडली श्रीगणेश मूर्ति की स्थापना हुई
इको फ्रेंडली श्रीगणेश मूर्ति की स्थापना हुई

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति की ओर से सेक्टर-31 मे गणेश महोत्सव आयेाजित हुआ। उत्सव में इको फ्रेंडली श्री गणेश मूर्ति स्थापित की गई। इस दौरान पंडित अशोक कुलकर्णी ने गणेश पूजा कर गणेश पूजा की शुरुआत की। पूजा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इसमें जिला नगर योजनाकार (इंफोंर्समेंट एवं प्लानिंग) आरएस बाठ भी उपस्थित रहे। पूजा के बाद गणेशजी को मोदक और मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाया गया।

loksabha election banner

समिति के अध्यक्ष मनोज खरड़ ने आरएस बाठ को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट की। मनोज खरड़ ने बताया कि कार्यक्रम में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर मास्क, सैनिटाइजर और शारीरिक दूरी समेत स्वास्थ्य मंत्रालय के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। इस मौके पर समिति से आरबी माडेकर, विष्णु पाटिल, उल्हास भंगाले, अशीष ताले, सुजय विभुते, सूरज मल, गणेश उंबरकर और सुनील चौधरी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.