विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार ने दो डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, लोगों ने नशे में धुत ड्राइवर को मौके पर पकड़ा

Published: Thu, 06 Aug 2026 08:53 AM (IST)

गुरुग्राम में बुधवार रात एक थार चालक ने नशे की हालत में दो डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी, जिससे ...और पढ़ें

ओल्ड दिल्ली रोड पर श्याम स्वीट्स के पास एक थार चालक ने तेज रफ्तार में चलाते हुए बाइक सवार दो डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी।

ओल्ड दिल्ली रोड पर श्याम स्वीट्स के पास एक थार चालक ने तेज रफ्तार में चलाते हुए बाइक सवार दो डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी।

HighLights

  1. गुरुग्राम में नशे में थार चालक ने बाइक को टक्कर मारी।

  2. दो डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

  3. पुलिस ने थार चालक को पकड़ा, वाहन जब्त कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर 14 थाना क्षेत्र में बुधवार रात नशे में गाड़ी चलाने का एक मामला सामने आया है। ओल्ड दिल्ली रोड पर श्याम स्वीट्स के पास एक थार चालक ने तेज रफ्तार में चलाते हुए बाइक सवार दो डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि थार चालक शराब के नशे में था और तेज गति से वाहन चला रहा था। ओल्ड दिल्ली रोड पर श्याम स्वीट्स के पास उसने बाइक पर जा रहे दो डिलीवरी बॉय को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों डिलीवरी बॉय सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत थार चालक को पकड़ लिया।

लोगों ने कहा कि चालक ने शराब पी रखी थी। उसे पुलिस के हवाले कर दिया।सूचना मिलते ही सेक्टर 14 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने थार को जब्त कर लिया है और आरोपित चालक से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच के बाद ही ये साफ होगा कि चालक ने शराब पी रखी थी या नहीं।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को ट्रॉले ने 100 मीटर तक घसीटा, मौत के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में आफत की बारिश: सेक्टरों से लेकर हाईवे तक जलभराव, प्रशासन के दावों की खुली पोल