Move to Jagran APP

संगीत से सकारात्मकता का संचार करती डॉक्टर

कहते हैं संगीत सुकून और सकारात्मकता का माहौल देता है। इसी बात को आधार बनाते हुए डॉ. पूजा दीवान ने इस वैश्विक महामारी के दौर में मेडिकल साइंस के साथ-साथ संगीत को भी एक जरिया बनाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 07:14 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 06:17 AM (IST)
संगीत से सकारात्मकता का संचार करती डॉक्टर
संगीत से सकारात्मकता का संचार करती डॉक्टर

प्रियंका दुबे मेहता, गुरुग्राम

loksabha election banner

कहते हैं संगीत सुकून और सकारात्मकता का माहौल देता है। इसे आधार बनाते हुए डॉ. पूजा दीवान ने वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में मेडिकल साइंस के साथ-साथ संगीत को भी एक जरिया बनाया, जिसकी सहायता से लोगों के मन से डर निकालकर उन्हें जागरूक किया जा सके। पूजा पेशे से स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। इनका मानना है कि जहां विज्ञान और आध्यात्म जुड़ने लगते हैं वहां से मानव जाति कल्याण में एक नई दिशा मिलती है, समस्याओं के समाधानों के लिए नए मार्ग निकलते हैं।

डॉ. पूजा एक प्रशिक्षित शास्त्रीय संगीत गायिका भी हैं। इन्होंने लॉकडाउन शुरू होने से लेकर अब तक तकरीबन 100 गाने गाए हैं। साथ ही लॉकडाउन के दौरान किस तरह की सावधानियां बरती जानी चाहिए, किस तरह से घरों में रहकर सकारात्मक रहना है, इस बारे में भी जागरूकता फैलाई है।

डॉ. पूजा का कहना है कि आध्यात्म और संगीत लोगों को सकारात्मक बनाते हैं। इस दौर में जब लोगों को बीमारी के डर और खतरे से बाहर निकालने और उन्हें मानसिक सुकून की ओर ले जाने में संगीत जादू की तरह काम कर सकता है। इसी सोच के साथ पूजा ने टिप्स के बैनर तले 'सुमिरनी' नाम से एक अलबम भी लॉन्च किया है। इसके अलावा अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग गाने गाए और अलबम निकाला है। इनका मकसद समाज में चेतना और जागृति लाना है।

डॉ. पूजा का कहना है कि सामाजिक जिम्मेदारी के तहत उन्होंने यह गाने गाए हैं। कई टीवी व रेडियो शो कर चुकी कलाकार पूजा टीवी की संगीत प्रतियोगिता अंताक्षरी में भी विजेता रह चुकी हैं। भारतीय संगीत में विशारद पूजा ने ठुमरी और दादरा जैसे शास्त्रीय संगीत को पाश्चात्य संगीत के साथ जोड़कर फ्यूजन भी बनाया है। पहले लॉकडाउन से शुरू हुई मुहिम '21 दिन के 21 गाने' के तहत अलग-अलग श्रेणियों में लोगों ने अपनी आवाज दी है। ये गाने कई रेडियो स्टेशनों पर चले हैं। इसी मुहिम के तहत नामी गायकों जैसे अनूप जलोटा, मधुश्री, प्रीता मजूमदार, शारदा ने भी भजन और गीत गाए हैं। इसी क्रम में सौवां गाना उषा मंगेशकर की आवाज में रिकॉर्ड हुआ है। पूजा ने इसमें कृष्ण भक्ति पर 'ओ नंदलाला, ओ गोपाला, सुन लो अरज हमारी' जैसे गाने गाए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.