विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम DLF-2 वालों के लिए बड़ी खबर, 20 साल पुरानी जलभराव समस्या का होगा परमानेंट सॉल्यूशन

Published: Wed, 16 Sep 2026 03:34 PM (IST)

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 में पिछले 20 वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान का काम ...और पढ़ें

जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए काम शुरू। जागरण

जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए काम शुरू। जागरण

HighLights

  1. डीएलएफ फेज-2 में 20 साल बाद जलभराव समस्या का समाधान।

  2. गुलमोहर मार्ग, आकाशनीम मार्ग पर जलनिकासी का काम शुरू।

  3. ट्रेंचलेस तकनीक से बिछाई जाएगी पाइपलाइन, अगले साल तक राहत।

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर(गुरुग्राम)। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-दो में पिछले करीब 20 वर्षों से जलभराव की समस्या झेल रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। गुलमोहर मार्ग, आकाशनीम मार्ग और गेट नंबर पांच पर जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए काम शुरू हो गया है।

डीएलएफ स्क्वायर स्थित गेट नंबर चार के पास कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया गया। बरसात का मौसम समाप्त होने के बाद अगले 15 से 20 दिनों में गेट नंबर पांच के पास भी काम शुरू किए जाने की योजना है।

निवासियों ने लंबे समय से लंबित समस्या के समाधान के लिए कार्य शुरू होने पर खुशी जताई। जलभराव की समस्या के समाधान के लिए टेंडर प्रक्रिया करीब दो महीने पहले पूरी हो चुकी थी। मानसून के कारण काम शुरू नहीं हो सका था। अब धरातल पर काम शुरू कर दिया गया है।

ऐसे होगा पानी का प्रबंधन

योजना के तहत करीब 25 प्रतिशत पानी को गेट नंबर चार स्थित डीएलएफ स्क्वायर से साइबर हब की ओर लेग-1 ड्रेन में डाला जाएगा।

वहीं, आकाशनीम मार्ग और गेट नंबर पांच पर जमा होने वाले करीब 75 प्रतिशत पानी की निकासी के लिए हाईवे के नीचे ट्रेंचलेस तकनीक से पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसे उद्योग विहार के रास्ते इफ्को चौक की ओर जाने वाली मुख्य लाइन से जोड़ा जाएगा।

कार्य के शुभारंभ के दौरान भाजपा आरडब्ल्यूए सेल के अध्यक्ष विपिन यादव, डीएलएफ फेज-दो आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अनिल नंदा, विकास थापर, आशीष यादव सहित अन्य नागरिक और जीएमडीए के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्य पूरा होने के बाद अगले वर्ष तक जलभराव की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। काफी दिनों से जलभराव की समस्या थी। इसके निकासी का इंतजाम कर लेग-वन ड्रेन में पानी डालने की योजना है।
-ज्योत्सना विपिन यादव, निगम पार्षद, वार्ड नंबर-2

यह भी पढ़ें- Explainer: गुरुग्राम में 550 करोड़ खर्च फिर भी जलभराव, बारिश आते ही क्यों डूब जाता है साइबर सिटी?