इंद्र कॉलोनी की मुख्य गली की मरम्मत नहीं होने से परेशानी
इंद्र कॉलोनी के रास्ते में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इस रास्ते से लोगों का निकलना भी दूभर हो गया है। लोगों ने इस रास्ते को छोड़ दूसरे रास्तों से आना-जाना शुरू कर दिया है।
संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: इंद्र कॉलोनी के रास्ते में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इस रास्ते से लोगों का निकलना भी दूभर हो गया है। लोगों ने इस रास्ते को छोड़ दूसरे रास्तों से आना-जाना शुरू कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने इसकी शिकायत सीएम विडो पर भी की है। सीएम विडो पर शिकायत करने के बाद इसमें चौंकाने वाली बात सामने आई। इस गली को पक्का करने के लिए ठेकेदार को 44 लाख का भुगतान कर दिया गया है।
इस जवाब से कॉलोनी के लोग और भी ज्यादा नाराज हो गए। गली में एक भी ईंट लगी नहीं और ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया। मामला उछलने के बाद नगर निगम अधिकारी सफाई दे रहे हैं कि यह टेंडर एक इंद्र कॉलोनी की एक गली के लिए नहीं किया गया था। बादशाहपुर की कई गलियों के लिए यह टेंडर दिया गया था। कई बार निगम के अधिकारियों को रास्ता पक्का करने की गुहार लगाई। उसके बाद सीएम विडो पर शिकायत की गई तो पता लगा कि रास्ता पक्का करने के एवज में 44 लाख की रकम का भुगतान भी हो चुका है।
नरेश सैनी रास्ते का इतना बुरा हाल है कि ना कोई वाहन लेकर जा सकता है। ना पैदल जा सकता है। पूरे रास्ते में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कूड़ा भी नगर निगम के कर्मचारी ही डाल रहे हैं।
देवेंद्र सैनी
- नगर निगम का कोई भी कर्मचारी और अधिकारी लोगों की बात सुनने को तैयार ही नहीं है। इंद्र कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते से लोगों ने आना जाना ही बंद कर दिया। कूड़े के ढेर से बदबू आती है।
साहिल सैनी निगम अधिकारी दावा कर रहे हैं कि यह गली पक्की कराने के लिए ठेकेदार को 44 लाख रुपये भुगतान कर दिया गया, जबकि इस गली में एक ईंट भी नहीं लगी है।
राहुल सैनी बादशाहपुर में करीब 60 गलियों का टेंडर किया गया था। ठेकेदार ने दस-बारह गलियों को पक्का किया। 44 लाख रुपये उन गलियों के लिए भुगतान किया गया है। ठेकेदार बीच में ही काम छोड़ कर भाग गया। उस पर नियमानुसार जुर्माना भी लगाया गया है। उसको ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह टेंडर दूसरे ठेकेदार को देकर जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
गोपाल कलावत, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम