Move to Jagran APP

आश्रय स्थल में महिलाओं को बांटी गई गरिमा किट

लॉकडाउन के दौरान फंसे लोगों के लिए प्रशासन ने आश्रय स्थल बनाए हैं। आश्रयस्थलों में प्रशासनिक अधिकारी रुके हुए लोगों के लिए हर छोटी से बड़ी जरूरत का ध्यान रख रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Apr 2020 08:25 PM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 06:18 AM (IST)
आश्रय स्थल में महिलाओं को बांटी गई गरिमा किट
आश्रय स्थल में महिलाओं को बांटी गई गरिमा किट

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: लॉकडाउन के दौरान फंसे लोगों के लिए प्रशासन ने आश्रय स्थल बनाए हैं। आश्रयस्थलों में प्रशासनिक अधिकारी रुके हुए लोगों के लिए हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रख रहे हैं। बादशाहपुर उपमंडल क्षेत्र में बने सभी 11 आश्रयस्थलों में महिलाओं को गरिमा किट (डिग्निटी किट) बांटी गई। बादशाहपुर के उपमंडल अधिकारी हितेंद्र कुमार ने किट व भोजन आदि सभी को वितरित किया।

loksabha election banner

लॉकडाउन होने के बाद पैतृक गांव की तरफ लौटने लगे तो प्रशासन ने ऐसे लोगों को रोक लिया था। उनके रहने के लिए आश्रयस्थल बनाए गए। इन आश्रयस्थलों में श्रमिकों के साथ-साथ विभिन्न कंपनियों में कार्यरत कर्मचारी भी रह रहे हैं। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं व युवती भी हैं। ढाई सौ लोगों की क्षमता वाले करीब 11 आश्रयस्थल बादशाहपुर उपमंडल क्षेत्र में बनाए गए। इनमें बादशाहपुर, इस्लामपुर, चकरपुर, सिकंदरपुर, कन्हैई गांव के अलावा सेक्टर-31, सेक्टर-45, सेक्टर-27 और सेक्टर-15 पार्ट -1 व पार्ट -2 के सामुदायिक भवनों में बनाए गए हैं। इन सभी आश्रय स्थलों में 101 लोगों ने इनमें कई महिलाएं भी हैं।

बादशाहपुर उपमंडल अधिकारी हितेंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ इन आश्रय स्थलों में लोगों को भोजन वितरित किया। महिलाओं को गरिमा किट वितरित की गई, जिसमें सेनेटरी पैड, सैनिटाइजर के अलावा महिलाओं के जरूरत का सामान है। प्रशासनिक अधिकारियों के छोटी-छोटी जरूरत के लिए भी ध्यान रखने के लिए सभी महिलाओं ने खुशी जाहिर की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.