Move to Jagran APP

प्रदेश भर में समान रूप से कराया है विकास कार्य : राव नरबीर सिंह

लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हमने किसी क्षेत्र विशेष का नहीं बल्कि प्रदेश का चहुंमुखी विकास कराया है। लोग इस बात को भली भांति समझते भी हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 04:22 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 04:22 PM (IST)
प्रदेश भर में समान रूप से कराया है विकास कार्य : राव नरबीर सिंह
प्रदेश भर में समान रूप से कराया है विकास कार्य : राव नरबीर सिंह

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हमने किसी क्षेत्र विशेष का नहीं बल्कि प्रदेश का चहुंमुखी विकास कराया है। लोग इस बात को भली भांति समझते भी हैं। तभी लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा प्रदेश भी सभी 10 सीटों पर शानदार जीत दर्ज करने में सफल रही। विकास कार्यों के मामले में भाजपा सरकार ने किसी भी क्षेत्र के साथ किसी भी प्रकार से कोई भेदभाव नहीं किए।

loksabha election banner

राव नरबीर सिंह ने यह बातें रविवार को गांव धर्मपुर में एससी चौपाल व एससी गली के निर्माण कार्य के शिलान्यास के अवसर पर कही। इन दोनों परियोजनाओं पर लगभग 82.37 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पिछले पांच साल में प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों का ही परिणाम है कि आज लोग बदलाव महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने धर्म, जाति, वर्ग एवं संप्रदाय की भावना से ऊपर उठकर जनहित में विकास कार्य कराएं हैं। सिरसा, मेवात व पलवल जिले में भाजपा का विधायक नहीं है इसके बावजूद वहां भरपूर विकास कार्य कराए गए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से जीत की पूरी उम्मीद है।

नरबीर ने कहा, सरकार बनाने में दक्षिण हरियाणा का हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके बावजूद पिछली सरकारों ने हमेशा इस क्षेत्र के साथ भेदभाव किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में पूरे अहीरवाल का विकास हुआ है। मंत्री ने लोगों से कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समाधान कराना है। यह सरकार इसी दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.