विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फिर लगा लंबा जाम, 2 गाड़ियों के पंचर होते ही 4 KM तक रेंगते दिखे वाहन

Published: Sat, 26 Sep 2026 01:40 PM (IST)

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो मालवाहक गाड़ियों के पंचर होने से करीब एक घंटे तक लंबा जाम लग गया। द्वारका एक्सप्रेसवे ...और पढ़ें

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा जाम।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा जाम।

HighLights

  1. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो मालवाहक गाड़ियां पंचर हुईं।

  2. द्वारका एक्सप्रेसवे कट के पास लगा एक घंटे का जाम।

  3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य किया।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार दोपहर दो मालवाहक गाड़ियों के पंचर होने से करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

जयपुर से दिल्ली की तरफ द्वारका एक्सप्रेसवे कट के पास एक पिकअप और छोटा हाथी गाड़ी अचानक पंचर हो गई। दोनों गाड़ियां बीच सड़क पर ही खड़ी रह गईं, जिससे पीछे आ रहे वाहनों की लंबी कतार लग गई और उनकी रफ्तार थम गई।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और...

सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों गाड़ियों की स्टेपनी बदलवाकर उन्हें सड़क से हटवाया और रवाना किया। लेकिन तब तक हाईवे पर यातायात का दबाव काफी बढ़ चुका था।

सेक्टर-37 से खेड़कीदौला टोल तक करीब चार किलोमीटर तक वाहन रेंग-रेंग कर चले। कई वाहन चालकों ने सर्विस लेन का सहारा लिया, जिससे वहां भी भीड़ लग गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका।