श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजाए बांसुरी व ंमटके
सोहना रोड स्थित केआइआइटी वर्ल्ड स्कूल में ऑनलाइन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 05:27 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 05:27 PM (IST)
जासं, गुरुग्राम: सोहना रोड स्थित केआइआइटी वर्ल्ड स्कूल में ऑनलाइन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जन्म की कहानी बताई गई। कार्यक्रम में बांसुरी और मटकी की सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों द्वारा मोती, सितारे, पेंटिग कलर और अन्य सजावट की चीजों से सुंदर तरीके से मटकी और बांसुरी सजाई। ऑनलाइन कक्षाओं में राधा-कृष्ण की वेशभूषा पहनकर विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी और सबका मन मोह लिया। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी को सम्मानित किया जाएगा। केआइआइटी की प्राचार्य नीलिमा कामराह ने विद्यार्थियों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की सराहना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें