प्लॉट को लेकर विवाद में दंपत्ति पर हमला
भूमि विवाद को लेकर शनिवार सुबह गांव मोकलवास निवासी रमेशचंद्र एवं उनकी पत्नी संजू देवी के ऊपर परिवार के ही एक सदस्य ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शनिवार सुबह कातिलाना हमला कर दिया।
जासं, गुरुग्राम : भूमि विवाद को लेकर शनिवार सुबह गांव मोकलवास निवासी रमेशचंद्र एवं उनकी पत्नी संजू देवी के ऊपर परिवार के ही एक सदस्य ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शनिवार सुबह कातिलाना हमला कर दिया। बताया जाता है कि हवा में फायरिग भी की गई। गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। बिलासपुर थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से बयान नहीं दर्ज हुए थे। गांव मोकलवास निवासी व सेवानिवृत्त कमांडेंट राम सिंह ने बताया कि गुरुग्राम के शक्ति पार्क में उनका 200 गज का प्लॉट है। उसी को लेकर उनके छोटे बेटे व उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला हुआ। दोनों के शरीर पर काफी गहरे जख्म हैं। ऐसा लग रहा है जैसे जान से मारने की नीयत से हमला किया गया था। इस बारे में एएसआइ नरेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ितों के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।