सिलाई कढ़ाई एवं ब्यूटी पार्लर का दिया प्रशिक्षण
महिलाओं को आत्मर्निभर बनाने के लिए चलाए गए सिलाई कढ़ाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र में प्रमाण पत्र वितरण समारोह का अयोजन किया गया। जन चेतना एंव ग्राम विकास समिति ताजनगर के सौजन्य से कस्बे के वार्ड तीन में चल रहे केंद्र की 30 प्रशिक्षित महिला व बेटियों को प्रमाण पत्र दिए गए। समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद नीरू शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ बेटियों के लिए दस्तकारी का ज्ञान होना जरुरी है। शादी के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति को बनाए रखने में महिला की अहम भूमिका होती है। इसलिए शादी से पहले या बाद में शिक्षा के साथ बेटियों को अभिभावक सिलाई कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर आदि का प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त कर लें। ऐसा करने परिवार की बिगड़ती आर्थिक व्यवस्था को सहारा दे बचाने में सहयोग कर सकती हैं। वह दैनिक कार्यों से निपट कर घर बैठे कार्य कर सकती हैं।
संवाद सहयोगी, फरुखनगर: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए गए सिलाई कढ़ाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र में प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जन चेतना एवं ग्राम विकास समिति ताजनगर के सौजन्य से कस्बे के वार्ड तीन में चल रहे केंद्र की 30 प्रशिक्षित महिला व बेटियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद नीरू शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ बेटियों के लिए दस्तकारी का ज्ञान होना जरुरी है। शादी के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति को बनाए रखने में महिला की अहम भूमिका होती है। इसलिए शादी से पहले या बाद में शिक्षा के साथ बेटियां सिलाई कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर आदि का प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त कर लें। ऐसा करने से परिवार की बिगड़ती आर्थिक व्यवस्था को बचाने में सहयोग कर सकती हैं। वह दैनिक कार्यो से निपटकर घर बैठे कार्य कर सकती हैं।
उन्होंने कहा कि जन चेतना एंव ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र ¨सह की संस्था का मुख्य उदेश्य बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना है। इस मौके पर पार्षद मुरारी लाल सैनी, समिति के अध्यक्ष राजेंद्र ¨सह ,किशन लाल सैनी, ट्रेनर कृष्णा शर्मा, सुमन, डा. ममता सैनी, नीकिता, आशु, सुनील शर्मा, अनिता सैनी, अंजली सैनी आदि मौजूद थे।