संशोधित: एक लाख का इनामी भंवर सिंह पुलिस मुठभेड़ ढेर
पुलिस से हुई मुठभेड़ में मानेसर निवासी कुख्यात गैंगस्टर भंवर ¨सह (भूदेव) को मार दिया गया। वहीं उसका एक गुर्गा काले पुलिस पार्टी पर गोली चलाते हुए भाग गया। बदमाश सहरावन गांव की ढ़ानी स्थित एक खेत में बने कमरे में बैठकर गुर्गे के साथ शराब पी रहा था। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पालम विहार क्राइम ब्रांच की टीम ने जब दोनों को घेर कर पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों ने पिस्टल से गोली चलाई। जवाब में पुलिस कर्मियों ने भी गोली चलाई तीन गोली सीने में लगने से भंवर वहीं पर ढे़र हो गया। वहीं काले बचकर निकल भागा।
जागरण संवाददाता, मानेसर (गुरुग्राम): पुलिस ने मुठभेड़ में मानेसर निवासी एक लाख के इनामी कुख्यात गैंगस्टर भंवर ¨सह (भूदेव) को मार गिराया। उसका एक गुर्गा काले पुलिस पार्टी पर गोली चलाते हुए मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
मंगलवार दिन में करीब 12 बजे क्राइम ब्रांच पालम विहार के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज वर्मा को सूचना मिली कि भंवर सिंह अपने गुर्गे रवीन्द्र उर्फ काले के साथ गांव सहरावन की ढ़ानी के पास एक खेत में बने कमरे में बैठकर शराब पी रहा है। दोपहर करीब दो बजे मनोज वर्मा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों बदमाशों को घेर लिया। टीम ने बदमाशों से समर्पण करने को कहा तो उन्होंने पिस्टल से पुलिस टीम पर फाय¨रग कर दी। जवाबी गोलीबारी में भवर सिंह गोली सीने में लगने से वहीं पर ढेर हो गया। वहीं काले बचकर निकल भागा। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल, मैगजीन व एक मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा कुल 6 राउंड गोली चलाई गईं, जबकि बदमाशों ने दस से अधिक गोलियां चलाईं।
दस साल से था अपराध जगत में सक्रिय
करीब दस साल से अपराध जगत में सक्रिय भंवर कई मामलों में वांछित था उसने इसी साल चौदह अगस्त को सरकारी जमीन का सर्वे करने पहुंची एचएसएसआइडीसी टीम में शामिल पटवारी ईश्वर की हत्या कर दी थी। चालक बीरेंद्र को भी गोली मारी थी मगर हाथ में गोली लगने से वे बच गए थे। इस घटना के बाद से पुलिस टीम उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। भंवर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास तथा अन्य कई संगीन अपराधों के लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। एक मामले में वह सात साल की सजा भी काट चुका था।