दीपावली के उपलक्ष्य में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
धार्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज ने ओम शांति रिट्रीट सेंटर में रविवार को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। गीत, कविता, नृत्य एवं नाटक की भी कलाकारों ने मनोरम प्रस्तुतियां दी। संस्था की निदेशिका बीके आशा ने कहा कि दीपावली वास्तव में ज्ञान के द्वारा आत्मिक ज्योति जगने की निशानी है, जिस प्रकार दीपक जगने से अंधकार समाप्त हो जाता है, ठीक उसी प्रकार ज्ञान के दीपक से अज्ञान का अंधेरा भी समाप्त हो जाता है
जासं, गुरुग्राम: धार्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज ने ओम शांति रिट्रीट सेंटर में रविवार को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गीत, कविता, नृत्य एवं नाटक की भी कलाकारों ने मनोरम प्रस्तुतियां दी। संस्था की निदेशिका बीके आशा ने कहा कि दीपावली वास्तव में ज्ञान के द्वारा आत्मिक ज्योति जगाने की निशानी है, जिस प्रकार दीपक जलने से अंधकार समाप्त हो जाता है, ठीक उसी प्रकार ज्ञान के दीपक से अज्ञान का अंधेरा भी समाप्त हो जाता है। बीके बृजमोहन ने कहा कि जब बाहर की स्वच्छता के साथ-साथ आन्तरिक स्वच्छता पर भी ध्यान देंगे तभी सच्ची दीपावली मनेगी। असली दीपक तो हमें अपने मन में प्रकाशित करने है। अपने मन को ज्ञान से इतना प्रकाशित करें कि इससे घृणा, नफरत सदा के लिए दूर भाग जाएं। कार्यक्रम को बीके चक्रधारी, सुन्दरी, पुष्पा, जय प्रकाश, विजय ने भी संबोधित किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।