निगम कर्मी, अधिकारी हुए होम आइसोलेट
नगर निगम की एक ब्रांच में शुक्रवार को एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शनिवार को ब्रांच से संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 05:52 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 05:52 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : नगर निगम की एक ब्रांच में शुक्रवार को एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शनिवार को ब्रांच से संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी पांच दिन के लिए होम आइसोलेशन की हिदायत दी गई है। अगर किसी कर्मचारी या अधिकारी में बुखार, खांसी आदि लक्षण दिखाई देते हैं तो टेस्ट करवाया जाएगा। नगर निगम की अन्य ब्रांच में नियमित रूप से कार्य जारी रहेंगे। सभी अधिकारी व कर्मचारियों का मास्क पहनना जरूरी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें