Move to Jagran APP

फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के हरियाणा राज्य चैप्टर का गठन

फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री ने हरियाणा राज्य चैप्टर का गठन किया है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को फेडरेशन के महानिदेशक दीपक जैन ने दी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 07:49 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 07:49 PM (IST)
फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के हरियाणा राज्य चैप्टर का गठन
फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के हरियाणा राज्य चैप्टर का गठन

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री ने हरियाणा राज्य चैप्टर का गठन किया है। यह जानकारी शुक्रवार को फेडरेशन के महानिदेशक दीपक जैन ने दी। उन्होंने बताया कि इस चैप्टर के तहत चार पदाधिकारियों की आधिकारिक तौर पर नियुक्ति की गई है।

loksabha election banner

गुरुग्राम से होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया लिमिटेड के पूर्व निदेशक हरभजन सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर यमुनानगर से रमन सलूजा को नियुक्त किया गया है, जबकि गुरुग्राम से गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआइए) के पूर्व महासचिव व उद्योगपति दीपक मैनी को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। मोहित गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (एफआइआइ) के महानिदेशक दीपक जैन ने बताया कि इस संगठन का गठन वर्ष 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर किया गया था। यह पूरे देश में लगभग 15 राज्यों में औद्योगिक कल्याण का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह संगठन दुनिया के लगभग 20 देशों में कार्य कर रहा है। इसके हरियाणा चैप्टर का गठन कर सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उद्योगों के कल्याण से संबंधित नीति बनाने में प्रदेश सरकार से तालमेल करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.