Move to Jagran APP

प्रदेश सरकार ने काम बनाया नहीं, बने को बिगाड़ा: हुड्डा

कांग्रेस विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मनोहरलाल सरकार पूरी तरह विफल है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 06:54 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 06:54 PM (IST)
प्रदेश सरकार ने काम बनाया नहीं, बने को बिगाड़ा: हुड्डा
प्रदेश सरकार ने काम बनाया नहीं, बने को बिगाड़ा: हुड्डा

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: कांग्रेस विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मनोहरलाल सरकार पूरी तरह विफल है। इस सरकार ने काम बनाया नहीं बल्कि बने हुए कामों को बिगाड़ कर रख दिया। पूरी सरकार दिशाहीन है। क्या करना है, कैसे करना है किसी को कुछ पता नहीं। प्रदेश में लूट, हत्या, दुष्कर्म, फिरौती जैसे मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। उनके शासन में प्रदेश से बदमाश डरकर भाग गए थे। भाजपा शासन में भी फिर से लौटकर आ गए हैं।

loksabha election banner

रविवार को कमानसराय स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मनोहरलाल सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। जितने भी कार्य किए गए हैं, सभी में घोटाला किया गया है। नौकरियां इस तरह बेची गईं जैसे परचून की दुकानों में सामान बेचे जाते हैं। रैपिड मेट्रो बंदी के कगार पर है। शिक्षा के क्षेत्र का बुरा हाल है। प्रदेश सरकार बताए तो उसने कौन से कार्य किए हैं। जनता सब समझ रही है। अंदर ही अंदर मन बना चुकी है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का 75 पार का नारा हवा हवाई है। जमीन पर कुछ नहीं। आवश्यकता है एकजुटता बनाए रखने की। केंद्र व प्रदेश सरकार हर स्तर पर फेल है। कहीं कोई काम नहीं हो रहा है। केवल जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। अब जनता समझ चुकी है कि देश व प्रदेश का भविष्य कांग्रेस के हाथों में ही सुरक्षित है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री कैप्टन सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार से सबक लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 80 से अधिक बूथ पर एजेंट नहीं थे। उन्होंने यह भी कहा कि जीतने वाले उम्मीदवारों को ही टिकट दिए जाएं। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व मंत्री राव धर्मपाल ने की जबकि संचालन प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र भारद्वाज ने किया।

सम्मेलन में पूर्व मंत्री सुखबीर सिंह कटारिया, पूर्व मंत्री धर्मबीर गाबा, पूर्व मंत्री आफताब अहमद, पूर्व मंत्री एमएल रंगा, पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास, अमित यादव, डॉ. मुकेश शर्मा, सुधीर चौधरी, आशीष दुआ, खजान सिंह, सतबीर गुर्जर, केएल यादव, सुनीता सहरावत, एडवोकेट केबीएस चौहान, धान सिंह तंवर, पार्षद सीमा पाहूजा, बीरेंद्र यादव, गजे सिंह कबलाना, एडवोकेट केएस राव, कुलराज कटारिया, अशोक भास्कर, रामफूल नेहरा, महाराज सिंह, विपिन खन्ना, मनोज भारद्वाज, भीम सिंह यादव आदि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.