विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पुतला फूंककर किया प्रदर्शन; इस्तीफे की मांग तेज

Published: Mon, 28 Sep 2026 05:46 PM (IST)

जिला कांग्रेस ने गुरुग्राम में वोट चोरी और चुनावी अनियमितताओं के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ...और पढ़ें

कांग्रेस का गुरुग्राम में विशाल प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग।

कांग्रेस का गुरुग्राम में विशाल प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग।

HighLights

  1. कांग्रेस ने गुरुग्राम में चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया।

  2. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई।

  3. प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी और पूर्व सांसद शामिल हुए।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेश स्तरीय नेताओं के नेतृत्व में गुरुग्राम में बड़ा प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रमुख रूप से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, कथित अनियमितताओं के आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

प्रदर्शन में जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे। सभी ने नारेबाजी करते हुए कमान सराय स्थित कार्यालय से मार्च निकाला और सदर बाजार के पास डाकखाना चौक पर पुतला फूंका।

राज बब्बर भी रहे प्रदर्शन में शामिल

प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी संजय दत्त तथा पूर्व सांसद राज बब्बर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता लोकतंत्र की बुनियाद है और उस पर उठने वाले गंभीर सवालों का पारदर्शी तरीके से जवाब दिया जाना चाहिए।

आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया और आयोग के कुछ निर्णयों को लेकर सामने आए सवालों की अनदेखी नहीं की जा सकती। संबंधित आरोपों एवं निर्णयों की स्वतंत्र, निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

fcdfa171-700e-40c9-9755-69cb7650096c

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण, फार्म-6 तथा एसआइआर प्रक्रिया को लेकर सामने आ रहे आरोप गंभीर हैं। यदि पात्र मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए या जोड़े गए हैं तो यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय है। इसकी जांच अत्यंत आवश्यक है।

पूर्व सांसद राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठा रही है। चुनावी व्यवस्था पर जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए पारदर्शी जांच होनी चाहिए।

c439460d-e414-434a-9324-ae272b28349e

शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि कांग्रेस जनता के मताधिकार की रक्षा और चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक मतदाता के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के विश्वास की लड़ाई है। मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

23800909-dbea-4c37-a78d-6bcd80424b75

प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, पर्ल चौधरी, अमित यादव, पूनम चौहान, अमित यादव, सुधीर चौधरी, पंकज भारद्वाज, सतबीर पहलवान, महाराज सिंह, शाहीन शम्स, कुलदीप गुर्जर, सीमा पहुजा, सीमा हुड्डा, सुखबीर तंवर, राकेश यादव, मुकेश पवन चौधरी, सतपाल शर्मा, हरकेश प्रधान, मनदीप राठी, हरिओम सिंह छोकर, सूबे सिंह यादव, कुलराज कटारिया, राजीव यादव, अमित कोचर, सुमन सहरावत, पूजा शर्मा, दिनेश शर्मा, राज कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 'पंजाब पुलिस ने LPU के हालात को प्रोफेशनल तरीके से संभाला...', बलतेज पन्नू ने की तारीफ; कहा- SIT करेगी मामले की जांच