कांग्रेस सरकार आई तो बुजुर्गो को तीन हजार पेंशन दी जाएगी: दीपेंद्र
संवाद सहयोगी, पटौदी : रोहतक के सांसद दीपेंद्र ¨सह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने प
संवाद सहयोगी, पटौदी : रोहतक के सांसद दीपेंद्र ¨सह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर बुजुर्गो की पेंशन 3000 हजार रुपये कर देंगे। भाजपा सरकार अपने चार साल के शासनकाल में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। भाजपा सरकार से लोगों का मोहभंग हो रहा है। सोमवार को दीपेंद्र हुड्डा पटौदी में पूर्व जिला पार्षद कुलदीप वत्स के निवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान उक्त कहीं।
उन्होंने कहा कि राज्य की जनता सिर्फ कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बनाए हुए है। मुख्यमंत्री अधिकारियों को कहने पर चल रहे हैं। चार साल के अंदर प्रदेश की विकास गति कम हो गई है। कांग्रेस के राज में कई कंपनी आई थी, भाजपा राज में बुलावे के बाद भी नई कंपनी निवेश के लिए आगे नहीं आई है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कोई बड़ा कार्य करने में विफल रहे हैं। जितने पैसे से मोदी सरकार बुलेट ट्रेन लाना चाह रही है, उतने ही पैसे से देश की सभी नदियों को आपस में जोड़ने का कार्य हो सकता था। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी सरकार कोई बड़ा कार्य नहीं कर पाई है। कांग्रेस शासन में 12 विश्वविद्यालय एवं 17 डीम्ड विश्वविद्यालय खोले गए अथवा खालेने की योजना पर अमल प्रारम्भ हुआ, परंतु भाजपा शासन में एक नहीं खुला। कांग्रेस ने पटौदी के बिनोला ग्राम में रक्षा विश्वविद्यालय खोलने की योजना पर अमल करना प्रारम्भ किया परंतु भाजपा शासन आने के बाद इसको ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
जिस प्रकार से जनक्रांति यात्रा से लोगों का समर्थन मिल रहा है। उससे स्पष्ट हो गया कि जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो गया है। उन्होंने कहा कि आगामी 30 जून को जनक्रांति यात्रा तीसरे चरण में पुन्हाना पहुंचेगी और यहां पर एक विशाल जनसभा होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जितने विकास कार्य एवं बड़े प्रोजेक्ट आए थे। भाजपा के चार साल के शासनकाल में कोई ऐसा बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लग पाया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री राव दान ¨सह, पूर्व विधायक रामबीर ¨सह, जितेंद्र भारद्वाज,मनोज यादव, जाहिद कुरैशी , रवि गांधी सहित कई लोग मौजूद थे।