Move to Jagran APP

शरद यादव के समधी आज थामेंगे कांग्रेस का 'हाथ', ससुर को मिला दामाद का साथ

कांग्रेस में शामिल होंगे राव कमलवीर सह- इस बात की पुष्टि उन्होंने दैनिक जागरण से बातचीत में की है। कांग्रेस में शामिल होंगे राव कमलवीर ¨सह- इस बात की पुष्टि उन्होंने दैनिक जागरण से बातचीत में की है।

By Edited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 09:05 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 07:33 AM (IST)
शरद यादव के समधी आज थामेंगे कांग्रेस का 'हाथ', ससुर को मिला दामाद का साथ
शरद यादव के समधी आज थामेंगे कांग्रेस का 'हाथ', ससुर को मिला दामाद का साथ

गुरुग्राम, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय मंत्री व लोकतांत्रिक जनता दल के संरक्षक शरद यादव के समधी राव कमलबीर  सिंह ने कांग्रेस का दामन थामने का फैसला ले लिया है। वह बृहस्पतिवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनके साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी कांग्रेसी बन जाएंगे।

loksabha election banner

मंगलवार शाम दैनिक जागरण से बातचीत में उन्होंने स्वयं पुष्टि की कि वह बृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। उनके साथ उनके सभी समर्थक भी शामिल होंगे। हालांकि उनके बेटे राजकमल राव कांग्रेस में शामिल होंगे या नहीं, यह बात सामने नहीं आई। बताया जाता है कि राजकमल राव अपने ससुर व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की पार्टी में ही रहेंगे।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के जनता दल यूनाइटेड में रहने तक राव कमलबीर सिंह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काफी सक्रिय थे।

शरद यादव एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच राजनीतिक मतभेद शुरू होने के बाद से राव कमलबीर सिंह ने पार्टी में सक्रियता कम कर दी थी। फिलहाल वह पार्टी में क्या जिम्मेदारी संभाल रहे हैं? इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.