Move to Jagran APP

स्कूलों के कर्मचारियों को दी कंप्यूटर की जानकारी

स्कूलों के कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की कार्यशैली को अपग्रेड करने के उद्देश्य से एससीइआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) में बुधवार से कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू किया गया है। इसमें प्रदेश के सभी राजकीय स्कूलों से आए 70 कर्मचारी को कंप्यूटर के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्हें काम में पारदर्शिता लाने के बारे में भी बताया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 05:19 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 05:19 PM (IST)
स्कूलों के कर्मचारियों को दी कंप्यूटर की जानकारी
स्कूलों के कर्मचारियों को दी कंप्यूटर की जानकारी

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: स्कूलों के कार्यालयों में कार्यरत गैरशैक्षणिक कर्मचारियों को अपग्रेड करने के उद्देश्य से एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) में बुधवार से कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू किया गया है। इसमें प्रदेश के सभी राजकीय स्कूलों से आए 70 कर्मचारियों को कंप्यूटर के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्हें काम में पारदर्शिता लाने के बारे में भी बताया गया। यह प्रशिक्षण 23 फरवरी तक चलेगा।

loksabha election banner

इस दौरान एससीईआरटी की निदेशिक ज्योति चौधरी ने सभी कर्मचारियों को उनके कार्य के नियमों के बारे में जानकारी दी और बताया कि अपने कार्य से जुड़ी फाइलों को सही समय पर पूरा करें। कार्यक्रम की आयोजक अंशु ¨सगला ने बताया कि बदलते समय में अब सब कुछ कार्य डिजिटल तरीके से होने लगा है। ऐसे में हमें भी डिजिटल के मुताबिक ही कार्य करने की आवश्यकता है। अब डाटा भेजने का कार्य ई-मेल द्वारा कंप्यूटर के माध्यम से किया जाता है। इसलिए सभी को कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। प्रशिक्षक डॉ. केएल चावला, डॉ. कैलाश और कार्यक्रम के कोआर्डिनेटर डॉ. अश्विनी वशिष्ठ द्वारा सभी कर्मचारियों को कंप्यूटर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.