Move to Jagran APP

नकाबपोश बदमाशों ने सीएनजी पंप से लूटे 50 हजार

संवाद सहयोगी, सोहना (गुरुग्राम): गांव अलीपुर के नजदीक सीएनजी पंप पर शनिवार देर रात नकाबपोश्

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 May 2018 05:35 PM (IST)Updated: Sun, 13 May 2018 05:35 PM (IST)
नकाबपोश बदमाशों ने सीएनजी पंप से लूटे 50 हजार
नकाबपोश बदमाशों ने सीएनजी पंप से लूटे 50 हजार

संवाद सहयोगी, सोहना (गुरुग्राम): गांव अलीपुर के नजदीक सीएनजी पंप पर शनिवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर कर्मचारियोंपर हमला कर दिया। एक कर्मचारी को अधिक चोट आई है। पंप के संचालक भूपेंद्र की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

शिकायत के मुताबिक शनिवार रात रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर पांच-छह युवक पंप पर पहुंचे। सभी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। सभी के पास हथियार थे। उनके हाथों में सरिया भी था। पंप पर आते ही सभी ने कर्मचारी र¨वद्र पर हमला बोल दिया। साथी पर हमला होते देख अन्य कर्मचारी बचाने पहुंचे तो उनके ऊपर भी हमला बोल दिया गया। मारपीट करने के बाद बदमाश करीब 50 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। घायलों में र¨वद्र कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम से दिल्ली रेफर कर दिया गया है। सचिन, अरुण, र¨वद्र को चोट आई है। दहशत में हैं पंप के सभी कर्मचारी

वारदात के बाद से पंप के सभी कर्मचारी दहशत में हैं। पंप संचालक भी परेशान हैं। घटना के 24 घंटे के बाद केवल एक आरोपित की पहचान हुई है, जो गांव धुनेला निवासी हनीफ है। बाकी के बारे में कुछ भी जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। पंप संचालक भूपेंद्र का कहना है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। इधर, थाना प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। एक आरोपित की पहचान हो गई है। उसके घर पर दबिश दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.