Move to Jagran APP

छठ पर्व: घाटों पर रहेगी सुरक्षा की विशेष व्यवस्था

भगवान सूर्य की आराधना का चार दिवसीय महापर्व छठ को लेकर तैयारी जोरों पर जारी है। रविवार से शुरू होने वाला यह महापर्व बुधवार सुबह सूर्योदय के बाद संपन्न होगा। शहर में 20 से अधिक स्थानों पर बड़े स्तर पर पूजन का आयोजन किया जाएगा। सभी जगहों पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था रहेगी। इस बारे में पुलिस आयुक्त केके राव ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 05:50 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 05:50 PM (IST)
छठ पर्व: घाटों पर रहेगी सुरक्षा की विशेष व्यवस्था
छठ पर्व: घाटों पर रहेगी सुरक्षा की विशेष व्यवस्था

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: भगवान सूर्य की आराधना के चार दिवसीय महापर्व छठ को लेकर तैयारी जोरों पर जारी है। रविवार से शुरू होने वाला यह महापर्व बुधवार सुबह सूर्योदय के साथ संपन्न होगा। शहर में 20 से अधिक स्थानों पर बड़े स्तर पर पूजन का आयोजन किया जाएगा। सभी जगहों पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था रहेगी। इस बारे में पुलिस आयुक्त केके राव ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिया है।

loksabha election banner

छठ पर्व का आयोजन शीतला माता मंदिर परिसर, गुरुग्राम गांव, डूंडाहेड़ा, चकरपुर, साउथ सिटी, सेक्टर 40, सेक्टर 15 पार्ट एक एवं दो, पटेल नगर, मानेसर, कासन, सूरत नगर, लक्ष्मण विहार, राजेंद्रा पार्क, सेक्टर चार, गांव गढ़ी सहित कई इलाकों में किया जाता है। सभी जगहों पर घाट बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। सबसे अधिक श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में जुटते हैं। इसे देखते हुए मंदिर के बाहर ट्रैफिक के ऊपर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि जाम न लगे।

पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों से अपने-अपने इलाकों में जहां भी छठ पर्व का आयोजन किया जाएगा, उसके बारे में जानकारी हासिल कर सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा गया है। 13 एवं 14 नवंबर को सभी घाटों (जहां पर पानी में खड़े होकर श्रद्धालु व्रत यानी भगवान सूर्य की पूजा करते हैं) के नजदीक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। कई जगहों पर तैयारी लगभग पूरी

शीतला माता मंदिर परिसर में पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति की ओर से छठ पूजा की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। समिति के मंत्री संत कुमार ने बताया कि रविवार तक ब्रह्मसरोवर में पानी भर दिया जाएगा। ओम विहार में श्रीश्री 108 दुर्गा पूजा समिति की ओर से छठ पूजा आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष देवानंद यादव ने बताया कि पूजन के दौरान व्रतियों को किसी भी परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

छठ पर्व पूजा समिति की ओर से सूरत नगर फेज दो में झोपड़ी वाला शिव मंदिर के नजदीक पूजन की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। समिति के अध्यक्ष डॉ. एचएल मंडल, महासचिव रामरतन यादव एवं कोषाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि 13 नवंबर को दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। रात 9 बजे से जागरण का आयोजन किया जाएगा। गांव गढ़ी हरसरू स्थित शिव मंदिर के नजदीक एवं कादीपुर सामुदायिक भवन परिसर में जन सेवा एवं सांस्कृतिक चेतना मंच की ओर से छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। मंच के अध्यक्ष रणधीर राय ने बताया कि पूजन की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।

कल से शुरू होगा महापर्व

11 नवंबर : नहाय खाय

12 नवंबर : खरना

13 नवंबर : शाम का अ‌र्घ्य

14 नवंबर : सुबह का अ‌र्घ्य भोजपुरी भजन सम्राट भरत शर्मा का कार्यक्रम 18 को

शीतला माता मंदिर के सामने मेला परिसर में पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति की ओर से छठ पूजा के बाद 18 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें भोजपुरी भजन सम्राट के रूप में प्रसिद्ध भरत शर्मा व्यास अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। सांस्कृतिक संध्या में भरत शर्मा के अलावा भी कई भोजपुरी गायक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। आयोजन में विशेष भूमिका निभाने वाले समिति के अध्यक्ष संजय प्रधान, मंत्री संत कुमार, अजय कुमार ¨सह, श्रीप्रकाश राय, श्रीनिवास ओझा, रामबहादुर ¨सह, सत्यनारायण, विद्यासागर आदि ने बताया कि भरत शर्मा को सुनने के लिए हजारों लोग पहुंचेंगे। इसे ध्यान में रखकर सुरक्षा के ऊपर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.