गुरुगमन सिटी बस के रूट 212 पर बसों के समय में बदलाव
गुरुगमन मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के महाप्रबंधक अरुण शर्मा ने बताया कि रूट 212 पर सुबह जल्दी और देर शाम को गुरुगमन सिटी बसों को सवारी काफी कम मिलती है। इस समय अधिक ठंड रहने से सवारियों की संख्या में यह गिरावट आई है। जिससे बसें खाली चल रही हैं। शर्मा ने बताया कि यह बदलाव 13 जनवरी से प्रभावी होगा। सुबह आठ से सुबह 10 बजे के बीच सवारियां बढ़ जाती हैं। इसे देखने हुए बसों की ट्रिप को इस बीच बढ़ा दिया गया है। वहीं सुबह सवा पांच बजे खुलने वाली बस के समय में बदलाव करते हुए सुबह 05:33 बजे कर दिया गया है।
जासं, गुरुग्राम : गुरुगमन मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के महाप्रबंधक अरुण शर्मा ने बताया कि रूट 212 पर सुबह जल्दी और देर शाम को गुरुगमन सिटी बसों को सवारी काफी कम मिलती है। इस समय अधिक ठंड रहने से सवारियों की संख्या में यह गिरावट आई है, जिससे बसें खाली चल रही हैं। इसके चलते बसों के समय में परिवर्तन किया गया है। यह बदलाव 13 जनवरी से प्रभावी होगा।
शर्मा ने बताया कि सुबह आठ से 10 बजे के बीच सवारियां बढ़ जाती हैं। इसे देखने हुए बसों की ट्रिप को इस बीच बढ़ा दिया गया है। वहीं सुबह सवा पांच बजे खुलने वाली बस के समय में बदलाव करते हुए सुबह 05:33 बजे कर दिया गया है। साथ ही सुबह 10:20 पर चलने वाली बस के समय में परिवर्तन करते हुए सुबह 09:54 बजे कर दिया गया है। रूट नंबर 212 बसई चौक से हुडा सिटी सेंटर तक का है। इसका दायरा 25.1 किलोमीटर है।