मौसम के मिजाज में आने लगा सर्दी का असर
मौसम के मिजाज में धीरे-धीरे बदलाव आने लगा है। सुबह-शाम इसका असर भी लोगों को महसूस होने लगा है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 06:41 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 06:41 PM (IST)
जासं, गुरुग्राम: मौसम के मिजाज में धीरे-धीरे बदलाव आने लगा है। सुबह-शाम इसका असर भी लोगों को महसूस होने लगा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि वायु प्रदूषण को स्तर इतना नहीं बढ़ता तो इस समय तक अधिक ठंड लगने लगती। मौसम में बदलाव का ही असर है कि लोगों को फैन की गति कम करनी पड़ती है। वहीं घरों में एसी का इस्तेमाल काफी कम हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 32.3 और न्यूनतम 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गुरुग्राम में वायु प्रदूषण के स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके कारण जितनी ठंड अब तक पड़नी चाहिए थी उतनी नहीं पड़ रही है। हालांकि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें