फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : यहा के उद्योग विहार के प्लाट नंबर 84 में बनी इमारत की दूसरी मंि
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 12:12 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 12:12 AM (IST)
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : यहा के उद्योग विहार के प्लाट नंबर 84 में बनी इमारत की दूसरी मंजिल पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। शुक्त्रवार रात करीब सवा दस बजे साइबर क्त्राइम टीम ने छापेमारी की। पुलिस टीम को मौके पर संचालक अमित सहित चार युवक मिले। इनमें एक युवती भी शामिल है। सभी को हिरासत में ले लिया गया है। अमित ने जो भी कागजात दिखाए सब फर्जी पाए गए। पुलिस ने 5 सीपीयू व 4 लैपटॉप कब्जे में ले लिया। खबर लिखे जाने तक जाच चल रही थी।बता दें कि, तीन माह पहले भी उद्योग विहार इलाके में अलग- अलग जगहों पर चल रहे 5 फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया जा चुका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें