Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा का होगा कब्जा : मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पांच वर्ष पहले 15 सितंबर, 2013 को जब नरेंद्र मोदी को भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था तो उस समय उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने का आह्वान जनता से किया था। आज एक बार फिर ठीक पांच वर्ष बाद 2019 के चुनावों का आगाज हरियाणा से कर रहे हैं। आगामी चुनाव में भाजपा ना केवल पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी बल्कि 350 से अधिक सीटें हासिल करेगी। वहीं हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 08:47 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 08:47 PM (IST)
लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा का होगा कब्जा : मनोहर लाल
लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा का होगा कब्जा : मनोहर लाल

जागरण संवाददाता, सुल्तानपुर (गुरुग्राम) : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पांच वर्ष पहले 15 सितंबर, 2013 को जब नरेंद्र मोदी को भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था तो उस समय उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने का आह्वान जनता से किया था। आज एक बार फिर ठीक पांच वर्ष बाद 2019 के चुनावों का आगाज हरियाणा से कर रहे हैं। आगामी चुनाव में भाजपा ना केवल पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी बल्कि 350 से अधिक सीटें हासिल करेगी। वहीं हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने यह बातें सोमवार को केएमपी एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के स्वागत भाषण में कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा किसानों, जवानों व पहलवानों का प्रदेश है। प्रधानमंत्री ने अपने वायदे के अनुसार ओआरओपी का लाभ प्रदेश के भूतपूर्व सैनिकों को दिया है। किसानों के लिए फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत के 50 प्रतिशत अधिक लाभ के साथ घोषित किया है। कहा कि आयुष्मान भारत के तहत हरियाणा में 15 लाख 50 हजार परिवारों को फायदा होगा। अब तक 15 सौ से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने पिछले चार वर्षों में हरियाणा में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य में 550 किलोमीटर लंबाई के आठ राजमार्ग घोषित हुए हैं। कालेखां से पलवल तक व दिल्ली से पानीपत वाया सोनीपत तक मास रैपिड एक्सप्रेस रेल योजनाएं तैयार की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में 30 हजार युवाओं को नौकरियां दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की 300 से अधिक योजनाएं व लगभग 400 ई-सेवाएं अंत्योदय केंद्र, सरल केंद्र व अटल सेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गीता रथ, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने तलवार एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने राजस्थानी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.