Move to Jagran APP

बैठक कर भाजपा महिला मोर्चा को भोंडसी मंडल को नंबर वन बनाने पर हुई चर्चा

भोंडसी मंडल के महिला मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक श्याम वाटिका में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में महिला मोर्चा की जिला प्रभारी अलीशा तोमर पहुंचीं। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पिकी तोमर ने की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 07:06 PM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 08:11 PM (IST)
बैठक कर भाजपा महिला मोर्चा को भोंडसी मंडल को नंबर वन बनाने पर हुई चर्चा
बैठक कर भाजपा महिला मोर्चा को भोंडसी मंडल को नंबर वन बनाने पर हुई चर्चा

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: भोंडसी मंडल के महिला मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक श्याम वाटिका में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में महिला मोर्चा की जिला प्रभारी अलीशा तोमर पहुंचीं। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पिकी तोमर ने की। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव व महिला मोर्चा की जिला प्रभारी अलीशा तोमर ने सभी महिलाओं का आह्वान किया कि अपने मंडल को जिला भर में नंबर वन बनाने के लिए काम करें। आम जन से भी जुड़ाव रखना जरूरी है। सभी पदाधिकारी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर रुचि लें।

loksabha election banner

बैठक में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री विधु कालड़ा, भोंडसी मंडल प्रभारी एम आर लारोईया, मंडल अध्यक्ष राम किशन भी अपने विचार रखे। बैठक में महामंत्री देवेंद्र तिलकराज खटाना, कोषाध्यक्ष संतोष कुमारी, नरेश चौहान, महामंत्री बनवारीलाल, भोंडसी मंडल महिला मोर्चा की महामंत्री बिनू चाहार, उपाध्यक्ष नमिता ओझा, रजनी यादव, ममता झा, सोनिका जांगड़ा, सीमा दलाल और कार्यकारिणी सदस्य पूजा कुमारी, रेखा पांडे, रोहिणी, सुबीन, अनीता, ममता राघव, राजबाला यादव, मंजू भाटिया, रेनू, रंजना, सुनीता यादव,सभी कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.