Move to Jagran APP

पावर कॉरपोरेशन की उपमंडल कार्यकारिणी गठित

बिजली विभाग के ऑल इंडिया पावर कॉरपोरेशन यूनियन बादशाहपुर उप मंडल की कार्यकारिणी गठित की गई। यूनियन के आम चुनाव में सर्वसम्मति से रणबीर सिंह को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 07:11 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 07:11 PM (IST)
पावर कॉरपोरेशन की उपमंडल कार्यकारिणी गठित
पावर कॉरपोरेशन की उपमंडल कार्यकारिणी गठित

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: बिजली विभाग के ऑल इंडिया पावर कॉरपोरेशन यूनियन बादशाहपुर उप मंडल की कार्यकारिणी गठित की गई। यूनियन के आम चुनाव में सर्वसम्मति से रणबीर सिंह को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। चुनाव बादशाहपुर उपमंडल परिसर में ही हुआ। इसमें सर्कल प्रधान यादवेंद्र पहुंचे और उनकी देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। सर्कल के प्रधान यादवेंद्र ने सभी कार्यकारिणी के सदस्यों को निष्ठा एवं समर्पण भाव से काम करने की शपथ दिलाई।

loksabha election banner

इस चुनाव में रणवीर सिंह को उप मंडल का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अनिल कुमार को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का प्रधान बनाया गया। मेनपाल को सचिव, सुदर्शन व सतनारायण को उपप्रधान, अमित कुमार को कोषाध्यक्ष और नरेश कुमार को सह सचिव बनाया गया। कार्यकारिणी में नरेश कुमार, विनोद कुमार, दीपक कुमार, हरि ओम, अरविद अजीत विनोद को संगठन करता नियुक्त किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.