बिजली कर्मियों पर लाठी-रॉड से हमला
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : गांव कादीपुर स्थित बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर बृहस्पतिवार र
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : गांव कादीपुर स्थित बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर बृहस्पतिवार रात स्कार्पियो से पहुंचे सात-आठ युवकों ने हमला बोल दिया। इसमें दो कर्मचारियों को काफी चोट आई है। दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के आधार पर सेक्टर 10ए थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों इंजीनिय¨रग के छात्र हैं। इससे पहले घटना से नाराज बिजली कर्मियों ने शुक्रवार सुबह आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने नारेबाजी की।
बृहस्पतिवार रात सरस्वती एन्क्लेव के बिजली सिस्टम में आई शिकायत को ठीक करके सहायक लाइनमैन साहिब ¨सह एवं जगबीर लौट रहे थे। जैसे ही नत्थू स्वीट्स के नजदीक पहुंचे, उनकी बाइक में एक स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गिर गए। दोनों ने स्कार्पियो में बैठे युवकों से कहा कि सही से गाड़ी चलाओ। इस पर दोनों पक्ष के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों शिकायत केंद्र में चले गए। वहां पर तीन-चार कर्मचारी पहले से थे। जैसे ही सभी खाना खाने के लिए बैठे कि स्कार्पियो से सात-आठ युवक पहुंच गए। सभी के हाथ में लाठी, डंडे और रॉड थे। पहुंचते ही सभी ने हमला बोल दिया। कर्मचारियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन दो बुरी तरह चपेट में आ गए। इससे साहिब ¨सह एवं कुलदीप को काफी चोटें आई हैं। इनमें से साहिब ¨सह के सिर में एवं मुंह में अधिक चोट है। घटना की सूचना मिलते ही बिजली कर्मियों में रोष व्याप्त हो गया। आरोपितों की तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सभी सेक्टर 10ए थाने पहुंच गए। कर्मचारियों में से कुछ ने कहना शुरू कर दिया कि हमले के दौरान बाहर स्कार्पियो में एक पार्षद बैठे थे। हालांकि यह बात साबित करने को कोई तैयार नहीं हुआ। कर्मचारी नेता मुकेश भ्याना ने कहा कि सभी आरोपितों की जितनी जल्द हो गिरफ्तारी होनी चाहिए। इस बारे में थाना प्रभारी यशवंत ने बताया कि शिकायत मिलते ही सेक्टर 10ए इलाके से कुशाल शर्मा एवं आदिल नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। स्कार्पियो भी पुलिस के कब्जे में है। स्कार्पियो कुशाल शर्मा की है। शर्मा का पार्षद से कोई संबंध नहीं है। दोनों ने अपने अन्य साथियों के नाम बताए हैं। सभी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।