कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बने आशीष दुआ, समर्थक खुश
आज से 12 साल पहले राजनीति में प्रवेश करने वाले गुरुग्राम निवासी आशीष दुआ को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें ऑल इंडिया कॉग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वह शहर के डीएलएफ फेज-1 में रहते हैं। उनका कहना है, जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। दुआ ने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र जैसे बड़े प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। इसके पहले भी वह पार्टी में कई बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
जासं, गुरुग्राम: 12 साल पहले राजनीति में प्रवेश करने वाले गुरुग्राम निवासी आशीष दुआ को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वह शहर के डीएलएफ फेज-1 में रहते हैं। उनका कहना है, जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। दुआ ने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र जैसे बड़े प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। इसके पहले भी वह पार्टी में कई बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार यादव, मनीश, खटाना, राहुल राव, नरेंद्र परमार, मुकेश डागर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि दुआ को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। राजकुमार ने कहा कि उन्होंने संगठन को मजबूत करने में पहले भी बल दिया है।