विद्यार्थियों को सिखाए जाएंगे कहानी लिखने के गुर
स्कूलों में विद्यार्थियों के कहानी लेखन के स्तर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्राथमिक कक्षाओं से ही विद्यार्थियों को कहानी लेखन में सक्षम बनाने के लिए पढ़े भारत बढ़े भारत कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके लिए शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: स्कूलों में विद्यार्थियों के कहानी लेखन के स्तर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्राथमिक कक्षाओं से ही विद्यार्थियों को कहानी लेखन में सक्षम बनाने के लिए पढ़े भारत बढ़े भारत कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके लिए शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। निर्देश के अनुसार कक्षा दूसरी और कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों के लिए कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
जिला खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि 31 जुलाई को जिले के सभी सरकारी स्कूलों में पढ़े भारत बढ़े भारत कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कहानी और कविता बोलना और लिखने में बेहतर बनाना है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को एक मंच दिया जाएगा जिससे विद्यार्थियों में कहानी लिखने और बोलने की कला का विकास हो पाएगा। कार्यक्रम को लेकर स्कूलों में विद्यार्थियों को कहानी सुनाने और लिखने के बारे में जानकारी दी जाएगी और अभ्यास करवाया जाएगा। अभी स्कूलों में सक्षम स्कूल के लिए तैयारियां चल रही है। ऐसे में कार्यक्रम को स्थगित भी किया जा सकता है। खंड स्तर पर कराई जाएगी लेखन प्रतियोगिता
बीईओ सुशील कुमार ने बताया कि लेखन प्रतियोगिता खंड स्तर पर करवाई जाएगी। इसमें पांच गतिविधियां होंगी जिसमें कहानी सुनाना, कहानी लिखना, कविता और गीत को शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए कहानियां बरखा सीरीज की पुस्तकों में से ही चयनित की जाएगी और केवल ¨हदी माध्यम की ही कहानियां शामिल की जाएगी।