अस्पताल के सामने ऑटो व रेहड़ी वालों का कब्जा
जिला नागरिक अस्पताल व साथ में सरकारी स्कूल के सामने लगने वाली रेहड़ी व अवैध पार्किंग ने आमजन को परेशान कर रखा है। हालात यह है कि अस्पताल के गेट के सामने रेहड़ी व ऑटो वालों का कब्जा जमा हुआ है। रेहड़ी रोड पर लगने के कारण लोग वाहनों को रोड पर रोक कर ही खाने लगते हैं और यही कारण जाम लगता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि यह सब नगर निगम अधिकारियों व पुलिस के सामने हो रहा है। सुबह शाम पुलिस अधिकारी गुजरते हैं ओर जहां रेहड़ी लग रही हैं उनके सामने नगर निगम का कार्यालय है। लेकिन दोनों विभाग के अधिकारियों को सड़क पर अवैध कब्जा नहीं दिखाई दे रहा है जिस कारण यातायात रेंगता है और पैदल चलने वाले लोगों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। -----
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: जिला नागरिक अस्पताल व साथ में सरकारी स्कूल के सामने लगने वाली रेहड़ियों व अवैध पार्किग ने आमजन को परेशान कर रखा है। हालात यह हैं कि अस्पताल के गेट के सामने रेहड़ी व ऑटो वालों का कब्जा जमा हुआ है। रेहड़ी रोड पर लगने के कारण लोग वाहनों को रोड पर रोक कर ही खाने लगते हैं और इसी कारण जाम लगता है। हैरानी की बात यह है कि यह सब नगर निगम अधिकारियों व पुलिस के सामने हो रहा है। सुबह शाम पुलिस अधिकारी गुजरते हैं और जहां रेहड़ी लग रही हैं उनके सामने नगर निगम का कार्यालय है। लेकिन दोनों विभाग के अधिकारियों को सड़क पर अवैध कब्जा नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में यहां यातायात रेंगता है और पैदल चलने वाले लोगों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। फुटपाथ पर कब्जा :
पुलिस लाइन गेट से लेकर अस्पताल तक पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनाया गया है। करीब 200 मीटर लंबे इस फुटपाथ पर रेहड़ी वालों का कब्जा है। सड़क पर वाहनों की भीड़ और फुटपाथ पर कब्जा होने से पैदल चलने वालों के लिए परेशानी बड़ रही है। अस्पताल गेट :
अस्पताल के गेट पर ऑटो वालों का कब्जा है। यहीं पर यात्रियों के लिए शेड बनाया गया है ताकि यात्री बस का इंतजार करे। लेकिन उस पर ऑटो वालों का कब्जा है। मरीजों को परेशानी है लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। कहने के लिए अस्पताल गेट के पास पुलिस चौकी है लेकिन पुलिस ऑटो वालों को कुछ नहीं कहती।