पुलिस पर हमला के मामले में 11 नामजद
संवाद सहयोगी तावडू़ रविवार रात को तावड़ू शहर में पुलिस पर हमला करने वाले तत्वों की पहचान पुलिस ने कर ली है।
संवाद सहयोगी, तावडू़: रविवार की रात तावड़ू शहर में ड्टूयी कर रही पुलिस पर हमला करने के मामले में आरोपित की पहचान कर पुलिस ने 11 नामजद व 4-5 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, पुलिस पर हमला करने वाले राकेश, रतीराम, बिजेंद्र, दिनेश, राजेंद्र व अनुज को सोमवार को नूंह अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बता दें कि रविवार रात करीब नौ बजे शहर के पटोदी रोड पर पुलिस गश्त पर थी। अचानक कुछ युवक लॉकडाउन का उल्लंघन कर घूमते नजर आए। पुलिस ने कड़े शब्दों में घर लौट जाने को कहा। इसके बाद वार्ड 14 की ओर बढ़ गई। लेकिन कुछ देर में ही 15-16 लोग पुलिस का पीछा करते पहुंच गए और सिपाही अनिल व एसपीओ निरंजन को कथित रूप से घेरकर पीटना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों के बाहर निकलने पर भाग गए। हालांकि एक व्यक्ति ने अपनी छत से पुलिस पर हमले का वीडियो बना लिया, जो वायरल भी हो गया। कुछ देर में यह वीडियो जिला प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंच गया। रात में ही आरोपितों की धरपकड़ शुरू हुई। पर इस बार आरोपितों से स्वजनों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके, जिसमें जिसमें शहरी थाना प्रभारी अजीत सिंह को भी चोट आई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस के जवान पहुंचे और छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।