अनाज मंडी से चीनी के 50 कट्टे चोरी, मामला दर्ज
अनाज मंडी के एक गोदाम में रखे हुए चीनी के कट्टे चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर सिटी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Apr 2020 06:21 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2020 06:21 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पुन्हाना :
अनाज मंडी के एक गोदाम में रखे चीनी के कट्टे चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। व्यापारी की शिकायत पर सिटी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सिटी चौकी प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि अनाज मंडी के व्यापारी निरोतम मंगला ने बताया कि अनाज मंडी में उनके गोदाम में चीनी रखी हुई थी। गत 22 अप्रैल की रात गोदाम का ताला तोड़कर करीब 50 कट्टे चीनी चोरी कर लिए गए थे। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उसकी पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें