Move to Jagran APP

वर्षो पुरानी मांगों को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, क्षेत्रवासी गदगद

वर्षों पुरानी मांग को मुख्यमंत्री द्वारा मंजूरी देने व सोहना क्षेत्रवासियों के लिए विकास की करोड़ों रुपये की सौगात मिलने से लोग खुश हैं। लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल का आभार जताया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 07:53 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 07:53 PM (IST)
वर्षो पुरानी मांगों को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, क्षेत्रवासी गदगद
वर्षो पुरानी मांगों को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, क्षेत्रवासी गदगद

संवाद सहयोगी, सोहना: वर्षों पुरानी मांग को मुख्यमंत्री द्वारा मंजूरी देने व सोहना क्षेत्रवासियों के लिए विकास की करोड़ों रुपये की सौगात मिलने से लोग खुश हैं। लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने सोहना के गांव सरमथला में शनिवार को 125 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 50 योजनाओं को मंजूरी दी है। कई वर्षों पुरानी मांगों को लेकर लोग अनेक बार नेताओं के दरबार में गुहार लगा चुके थे। क्षेत्र के फव्वारा चौक पर पुलिया से बरसाती पानी की निकासी, नागरिक अस्पताल क्षमता 50 बेड से बढ़ाकर 100 बेड करने, शहर में मिनी सचिवालय, शहर के मुहाने फव्वारा चौक का सौंदर्यीकरण जैसी मांगे सालों से लंबित पड़ी हुई थी। अब मुख्यमंत्री की घोषणा से लोगों को उम्मीद जगी है।

loksabha election banner

बारिश के पानी की समुचित निकासी नहीं होने की वजह से पूरा शहर तालाब के रूप में नजर आता है। दुकानों में पानी भर जाता है जिससे दुकानदारों का काफी नुकसान होता है। पुराने शहर की बारिश के पानी की निकासी की वर्षों पुरानी मांग थी। मुख्यमंत्री ने चेक डेम बनाने की मंजूरी दी है जिसका स्वागत करते हैं।

- राजकुमार सिगला 40 साल पहले सोहना को नागरिक अस्पताल मिला था। उसके बाद कई सरकारें बदली लेकिन इस अस्पताल का अपग्रेड नहीं किया गया। इतने सालो बाद कई गांवों की आबादी बढ़ी लेकिन अस्पताल में संसाधनों में इजाफा नहीं हुआ। शहरवासियों की इस समस्या के समाधान की मांग मुख्यमंत्री ने मानकर लोगों का मन जीत लिया है।

- दीपक गर्ग सोहना शहर प्राकृतिक युक्त गर्म जल के लिए देश-विदेश में विख्यात है। शहर को पर्यटक के रूप में भी पहचान मिली है। फव्वारा चौक शहर का मुहाना है। शिव कुंड पर जाने वाले पर्यटक इसी रास्ते से गुजरते हैं। सालों से इसके सौंदर्यीकरण की मांग की जा रही थी। इस बार मुख्यमंत्री ने मांग को स्वीकार लिया है तो लोगों में खुशी है।

- नरेंद्र गर्ग बारिश के मौसम में लाखों रुपये का नुकसान उठाना पढ़ता है। नगरपरिषद से लेकर यहां के विधायक, नेता, अधिकारी को अनेकों बार फरियाद की थी पर दुकानदारों की इस समस्या की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। विधायक संजय सिंह की पहल पर मुख्यमंत्री ने शहर की मुख्य मांग को मंजूरी देकर पूरे शहर को सौगात दी है।

- अवदेश राघव शहर का दायरा बढ़ गया है। ऐसे में लोगों की मिनी सचिवालय की बहुत पुरानी मांग थी जो मुख्यमंत्री ने मान ली है। क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर रहे हैं। लोगों को अपने कार्यों के लिए अब दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। यह सौगात पाकर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

- मोहन सैनी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.