एंकर : गुरुग्राम व झज्जर के प्रतिभागियों का रहा दबदबा
जागरण संवाददाता गुरुग्राम नेहरू स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के दूसरे ि
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : नेहरू स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को कुछ आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले हुए। इसमें गुरुग्राम के प्रतिभागियों ने कई पदक जीतकर जिला का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में झज्जर के योग प्रतिभागियों को दबदबा रहा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के बीच विभिन्न योगासनों व योग मुद्राओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। प्रतिभागियों के बीच एक से बढ़कर एक योगासनों व योग मुद्राओं का प्रदर्शन देखकर निर्णायक मंडल का कहना है कि सभी प्रतियोगी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं और ऐसे में यह तय करना अत्यधिक चुनौतीपूर्ण है कि कौन विजेता है।
गुरुग्राम उपमंडल के उप खेल निदेशक राम मेहर सिंह ने बताया कि तीन दिन चलने वाली प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 498 से अधिक योग प्रतिभागी लड़के व लड़कियां भाग ले रही हैं। इनमें 250 लड़के व 248 लड़कियां शामिल हैं। आठ से 12 वर्ष (लड़के)
नाम - पदक - जिला
कुणाल - प्रथम - रोहतक
अमन - द्वितीय - गुरुग्राम
अंश - तृतीय - झज्जर लड़कियों के वर्ग में
लाव्यणा - प्रथम - झज्जर
वैभवी - द्वितीय - झज्जर
प्रेरणा - तृतीय - हिसार
15 से 19 वर्ष (लड़के)
प्रभात - प्रथम - गुरुग्राम
अभिषेक - द्वितीय - भिवानी
अर्जुन - तृतीय - गुरुग्राम 12 से 15 वर्ष (लड़के)
दीपांशु - प्रथम - रोहतक
जीतू - द्वितीय - गुरुग्राम
हितेश - तृतीय - झज्जर