Move to Jagran APP

पेयजल लाइन बिछाने के बाद भी प्यासे हैं गुप्ता कालोनी के लोग

पालम विहार क्षेत्र गुप्ता कालोनी में पानी आपूर्ति के लिए पाइप लाइन तो बिछा दी गई। लोगों को उस पाइप लाइन में पानी छोड़े जाने का इंतजार है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 08:21 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 08:21 PM (IST)
पेयजल लाइन बिछाने के बाद भी प्यासे हैं गुप्ता कालोनी के लोग
पेयजल लाइन बिछाने के बाद भी प्यासे हैं गुप्ता कालोनी के लोग

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: पालम विहार क्षेत्र गुप्ता कालोनी में पानी आपूर्ति के लिए पाइप लाइन तो बिछा दी गई। लोगों को उस पाइप लाइन में पानी छोड़े जाने का इंतजार है। लोगों ने पानी आपूर्ति शुरू किए जाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों और नगर निगम के वार्ड नंबर दो की पार्षद शकुंतला यादव से भी गुहार लगाई है। लोगों को अब इंतजार है कि उनकी कालोनी में पानी आए तो लोगों की प्यास बुझे।

prime article banner

10 जनवरी 2019 को स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने इस कालोनी में पानी आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया था। पाइप लाइन डालने का शिलान्यास समारोह नगर निगम मेयर मधु आजाद, वरिष्ठ उप मेयर प्रोमिला गजे सिंह कबलाना, उपमहापौर सुनीता यादव की नगर निगम पार्षद शकुंतला यादव के मौजूदगी में हुआ। लोगों को जल्द पानी मिलने की उम्मीद बंधी। 2020 में पाइप लाइन डालने का काम पूरा कर लिया गया। गुप्ता कालोनी में करीब ढाई सौ परिवार रहते हैं। इस कालोनी में 22 गलियां हैं। सभी गलियों में पानी आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डाली गई। पाइप लाइन डाले जाने के बाद इस पाइप लाइन में पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है।

हम दो साल से कालोनी में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। निगम के अधिकारियों से भी कई बार गुहार लगा चुके हैं।अभी तक तो जैसे तैसे काम चल रहा था। गर्मियों में पानी की विकट समस्या हो जाएगी।

अतुल गर्ग कालोनी में पानी ना होने के कारण सभी लोगों को दिक्कत हो रही है। पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू करने पर कुछ उम्मीद बंधी थी। पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद भी पानी नहीं छोड़ा जा रहा है।

सुभाष बंसीवाला हम लोग नगर निगम के सभी टैक्स जमा करा रहे हैं। प्रापर्टी टैक्स के नाम पर भी भारी रकम वसूली जाती है। उसके बाद भी पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को तरसना पड़ रहा है। यह बेहद गंभीर मामला है।

सतीश कुमार सिवाच 15 सौ लोगों की कालोनी की किसी भी जनप्रतिनिधि को कोई चिता नहीं है। लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए परेशान रहते हैं। नगर निगम के अधिकारियों को भी कई बार गुहार लगा ली। कोई सुनने को तैयार नहीं है।

मनमीत वालिया पानी हर व्यक्ति की सबसे पहली जरूरत है। बिना पानी के पूरी कालोनी के लोग परेशान हैं। हमारी समस्या सुनने को कोई तैयार नहीं है। पानी के बिना काफी दिक्कत हो रही है। पानी हर घर की हर व्यक्ति की जरूरत है।

ममता लाकड़ा गुप्ता कालोनी में पाइप लाइन बिछाकर पानी आपूर्ति शुरू कर दी गई थी। जिस बूस्टर से पाइपलाइन जोड़ी गई थी। उसको कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है। जल्द से जल्द पानी आपूर्ति शुरू करने के लिए निगम के कार्यकारी अभियंता धर्मवीर मलिक से बात हुई है। एक सप्ताह में समाधान निकाल कर या तो उसी बूस्टर से या फिर कृष्णा चौक की तरफ से मुख्य पाइप लाइन में कनेक्शन कर गुप्ता कालोनी में पानी आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

शकुंतला यादव, नगर निगम पार्षद, वार्ड नंबर-2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.